6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सलमान खान के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग, Bigg Boss-13 बंद करने की मांग, देखें Video

Highlights- अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा ने फूंका सलमान खान का पुतला- कहा- बिग बॉस में परोसी जा रही अश्लीलता- सोमवार को भी बड़े प्रदर्शन की दी चेतावनी
less than 1 minute read
Google source verification
ghaziabad.jpg

गाजियाबाद. अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा टीवी सीरियल बिग बॉस पर लगातार प्रतिबंध लगाने की मांग पर अड़ गई है। रविवार को गाजियाबाद में बिग बॉस को होस्ट करने वाले सलमान खान का पुतला फूंककर ब्राह्मण सभा के लोगों ने कड़ा विरोध जताया।

यह भी पढ़ें- नवविवाहिता ने पहने ऐसे कपड़े कि भरी अदालत में ही पति ने दे दिया तीन तलाक

ब्राह्मण सभा के लोगों का कहना है कि बिग बॉस में जिस तरह से लगातार अश्लील हरकतों को परोसा जा रहा है। उससे हमारी संस्कृति पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। खासतौर से युवाओं में इसका मैसेज बहुत गंदा जा रहा है। इसलिए बिग बॉस पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। उनका कहना है कि सोमवार को बड़ी संख्या में लोग एकत्र होकर बिग बॉस पर प्रतिबंध लगाए जाने की मांग करते हुए गाजियाबाद के जिलाधिकारी को ज्ञापन देंगे।

फिल्म अभिनेता सलमान खान का पुतला फूंकते हुए ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों का कहना है कि बिग बॉस ने समाज को दूषित कर दिया है, जिसकी वजह से छोटे-छोटे बच्चों पर बुरा असर पड़ रहा है। बच्चे पढ़ाई पर भी ध्यान नहीं दे पा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान के एफ-16 को मार गिराने वाले रियल हीरो विंग कमांडर अभिनंदन को सम्मानित करेगी वायुसेना

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग