9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा नेता ने महिला कार्यकर्ताओं को दिया गठबंधन को फेल करने का यह मंत्र

भाजपा की महिला मोर्चा का तीन दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर गाजियाबाद केे आरकेजीआईटी में शुरू हुआ

2 min read
Google source verification

गाजियाबाद। अगले साल होने वालेे लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सभी दल इसके लिए रणनीति बनाने में जुट गए हैं। इसी को ध्यान मे रखते हुए शुक्रवार को जनपद में भाजपा की महिला मोर्चा का तीन दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर भी शुरू हो गया है। इसमें शामिल होने आए दिग्गज नेताओं ने महिला कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव के लिए तैयार खुद को तैयार रहने को कहा। इस दौरान उन्होंने गठबंधन को असफल बनाने का मंत्र भी दिया। इसी कार्यक्रम में रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को भी शिरकत करनी है।

यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव दबंग नेता मदन चौहान को यहां से दे सकते हैं लोकसभा चुनाव का टिकट

महिलाओं की समस्याओं के समाधान की दी सलाह

भाजपा की महिला मोर्चा का तीन दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर शु्क्रवार को मेरठ रोड स्थित आरकेजीआईटी में शुरू हुआ। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामलाल ने कहा कि महिला कार्यकर्ता खुद को अगले लोकसभा चुनाव के लिए तैयार कर लें। वे महिलाओं की समस्या का समाधान कराएं। उन्होंने कहा क आंदोलन करके महिलाओं की समस्या दूर कराई जाए। महिला कार्यकर्ता ही पार्टी की मुख्य ताकत है। इस दौरान भाजपा सरकार की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की कल्याण कारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि यदि महिला कार्यकर्ता लोगों के बीच जाकर कुल वोट का 50% भी पार्टी के पक्ष में कर दें तो सारे गठबंधन फेल हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें: यूपी के इन जिलों में हुई पानी की कमी, सुबह एक घंटे होगी नलकूपों से आपूर्ति

22 अप्रैल को आएंगे अमित शाह

आपको बता दें कि महिला मोर्चा के इसी प्रशिक्षण कार्यक्रम में 22 अप्रैल काे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह खुद शिरकत करेंगे। वहीं, भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया रहाटकर ने बताया कि प्रशिक्षण तीन दिवसीय इस आयोजन में कुल 14 सत्र होंगे। शनिवार को इसमें कैलाश विजयवर्गीय और भूपेन्द्र यादव के मौजूद होने की खबर है। आखिर दिन इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आएंगे।

यह भी पढ़ें: दरोगा ने युवती से लाइसेंस दिखाने को कहा तो उसने भरी सड़क पर कर दी यह हरकत, पुलिसकर्मी रह गए दंग