9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमित शाह ने दिया कांग्रेस को तगड़ा झटका, एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह और उनके भाई भाजपा में शामिल

अपने ही गढ़ में और कमजोर हो गई कांग्रेस?  

2 min read
Google source verification
Congress MLC Dinesh Pratap

रायबरेली. भाजपा ने कांग्रेस को उसके गढ़ में करारा झटका दिया है। जिस रायबरेली से सोनिया गांधी लोकसभा सांसद हैं वहीं से कांग्रेस के दो दिग्गज नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया। यहां बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर महेंद्रनाथ पांडेय ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और सीएम योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में कांग्रेस में विधान परिषद के नेता दिनेश प्रताप सिंह और उनके भाई जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश सिंह को पार्टी में शामिल करने की घोषणा की।

वहीं इससे पहले उप मुख्यमंत्री डाक्टर दिनेश शर्मा ने बीजेपी अध्यक्ष और सीएम का स्वागत किया। इस बीच जीआईसी मैदान में पत्रकार दीर्घा में आग लग गई। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग मंच के पास बनी पत्रकार दीर्घा में लगी। आग लगने से वहां भगदड़ मच गई। गनीमत यह रही की आग से कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। लेकिन आग पर जल्द की काबू पा लिया गया।

सोनिया गांधी का काफी करीबी माना जाता था
शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंचे। अमित शाह और योगी के साथ आधा दर्जन मंत्री भी आए थे। इससे पहले लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ ही अन्य भाजपा नेताओं और पदाधिकारियों ने शाह का स्वागत किया। स्वागत के बाद भाजपा अध्यक्ष शाह सीएम योगी के साथ हेलीकॉप्टर से रायबरेली पहुंचे। जैसे-जैसे २०१९ का चुनाव नजदीक आता जा रहा है। भाजपा की नजरें कांग्रेस के गढ़ रायबरेली और अमेठी पर टिक गई हैं। कुछ दिन पहले ही केंद्रीय मंत्र स्मृति ईरान अमेठी आईं थीं। शनिवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह रायबरेली पहुंची और कांग्रेस के दो दिग्गज नेताओं एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह और उनके भाई अवधेश सिंह भाजपा में हो गई। इन दोनों नेताओं को राहुल गांधी और सोनिया गांधी का काफी करीबी माना जाता था। भाजपा ने कांग्रेस को उसके गढ़ में ही तगड़ा झटका दिया है।

भाजपा कांग्रेस के गढ़ रायबरेली और अमेठी को लेकर काफी गंभीर है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार के बीच भी भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस के गढ़ रायबरेली में सभा करने का फैसला लिया।