3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुस्लिमों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में चौतरफा घिरी भाजपा में खलबली, अब विधायक ने दी ये सफार्इ

10 हजार मुसलमानों का पलायन कराने के मामले में ऑडियो सामने आने के बाद भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा, मेरी आवाज को बदल कर पेश किया गया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

lokesh verma

•

Updated: 4 Jan 2019, 1:17 PM IST

BJP MLA Nand Kishore Gurjar

मुस्लिमों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में चौतरफा घिरी भाजपा में खलबली, अब विधायक ने दी ये सफार्इ

गाजियाबाद. लोनी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर द्वारा दिए गए विवादित बयान के बाद से पार्टी के आला नेताओं ने उन्हें एेसे बयान नहीं दिए जाने की हिदायत दी गई है। साथ ही लखनऊ बीजेपी संगठन की ओर से रिपोर्ट भी मांगी गई है। इसके बाद से उनकी किरकिरी शुरू हो गई है। इसलिए अब विधायक नंदकिशोर गुर्जर अब बैकफुट पर आए गए हैं आैर लीपापोती में जुट गए हैं। बता दें कि हाल ही में विधायक नंदकिशोर गुर्जर का एक ऑडियो वायरल हुआ था। इस ऑडियो में विधायक कह रहे थे कि अभी तक लोनी इलाके से 10 हजार मुसलमानों का पलायन करा चुके हैं। विधायक ने ऑडियो सामने आने के बाद कहा था कि उनकी आवाज को बदल कर पेश किया गया है।

यह भी पढ़ें- 26 जनवरी को दिल्ली में भारी तबाही फैलाने की साजिश नाकाम

लोनी से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने गुरुवार की शाम एक प्रेसवार्ता बुलाकर उसमें साफ तौर पर कहा कि उन्होंने जो बयान दिया था उसे तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है। उन्होंने यहां के मुस्लिम भाइयों के बारे में कोई बयान नहीं दिया है। हालांकि उन्होंने रोहिंग्या और बांग्लादेशियों के बारे में अवश्य कहा था। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा ही सघन चेकिंग अभियान चलाया गया था। उसी दौरान हजारों की संख्या में लोनी इलाके में अवैध तरीके से रह रहे रोहिंग्या और बांग्लादेशियों को पकड़ा गया था। उन्होंने कहा कि इलाके में रह रहे बांग्लादेशी और रोहिंग्या को बताए जाने के लिए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी ही पूरी तरह जिम्मेदार हैं, लेकिन अब वह ऐसा नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि इन पार्टियों ने वोट बैंक के लिए ही यह सब किया है। वे किसी भी हाल में अब लोनी मैं रोहिंग्या और बांग्लादेशियों को नहीं बसने देंगे। चाहे उन्हें इसकी कोई भी कीमत क्यों न चुकानी पड़े। उन्होंने कहा कि अवैध तरीके से रह रहे बांग्लादेशी और रोहिंग्या देश की सुरक्षा के लिए नुकसानदेह हो सकते हैं। यानी आने वाले समय में देश के लिए यह बड़ा खतरा है। इसलिए यहां रह रहे सभी बांग्लादेशी और रोहिंग्या को विशेष अभियान चलाकर उन्हें वापस भेजा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि खासतौर से समाजवादी पार्टी कांग्रेस और बसपा के नेता घुसपैठियों का समर्थन कर रहे हैं, जो कि देश की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के ऐसे सभी नेताओं को घंटाघर पर खड़े होकर आम जनता के सामने माफी मांगने चाहिए। आज यहां लगातार बढ़ रही रोहिंग्या और बांग्लादेशियों की संख्या के लिए कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और बसपा ही जिम्मेदार हैं।

तीन तलाक बिल को लेकर पहली बार मुस्लिम महिलाआें ने पीएम मोदी को दी ये चेतावनी, देखें वीडियो-