दरअसल, दूसरे पत्र में नंदकिशोर गुर्जर ने यह भी लिखा था कि उनको मरवाने की साजिश करने वाले एक पूर्व बाहुबली विधायक से मिलकर गाजियाबाद एसएसपी काम कर रहे हैं।वहीं इस बात को लेकर विधायक के समर्थम में लोनी इलाके के कई गांव के किसान और ग्रामीण लाठी डंडे लेकर पंचायत पहुंचे। जहां उन्होंने कहा कि विधायक को किसी तरह की सुरक्षा की जरूरत नहीं है। अपनी लाठी-डंडों से ही वह अपने विधायक नंदकिशोर गुर्जर की सुरक्षा करेंगे। हालांकि इस मामले में अभी तक CM ऑफिस की तरफ से कोई बयान नहीं जारी किया गया है। लेकिन विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। विधायक का आरोप कितने सही या गलत हैं, ये तो जांच के बाद ही सामने आएगा। लेकिन फिलहाल टकराव बढ़ता जा रहा है। लोनी में हालात संवेदनशील हो गई है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि गाजियाबाद के कई थानों की पुलिस को कहा गया है कि वह लोनी में अलर्ट पर रहें, क्योंकि किसी भी वक्त वहां पर कुछ भी हो सकता है।