1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा की लिस्‍ट में इन तीन में से एक नाम पर लगेगी मोहर

चुनाव के लिए पूर्व विधायक की पत्नी का नाम रेस में सबसे आगे, आज शाम तक जारी हो सकती है लिस्ट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

sharad asthana

•

Updated: 4 Nov 2017, 3:51 PM IST

bjp

गाजियाबाद। यूपी निकाय चुनाव (UP Nikay Chunav) को लेकर सभी राजनीतिक दलों के बीच सरगरमी तेज हो गई है। बसपा, रालोद, 'आप' और समाजवादी पार्टी की घोषणा के बाद में शनिवार शाम तक भाजपा भी अपने पत्ते खोल सकती है। विधानसभा चुनाव की तरह निकाय चुनाव में भी भाजपा सबसे आखिरी में नामों का खुलासा करके चुनावी दंगल का सस्पेंस बरकरार रखेगी। गाजियाबाद में भाजपा के तीन प्रबल दावेदारों में से आज एक नाम पर मुहर लग सकती है।

सपा ने जारी की प्रत्‍याशियों की नई लिस्‍ट, यहां देखें

भाजपा के सूत्रों का कहना है कि दिल्ली में केन्द्रीय विदेश मंत्री वीके सिंह की सहमति के बाद में फाइनल नामों की सूची लखनऊ पहुंच चुकी है। शुक्रवार देर शाम तक नामों को लेकर संगठन लखनऊ में मीटिंग हुई। इसमें ओम माथुर, सुनील बंसल, महेंद्र नाथ पांडे, रमापति त्रिपाठी व कोर कमेटी के सदस्य शामिल हुए। वरिष्ठ पदाधिकारियों के बीच में बैठक के बाद में शनिवार शाम तक इनके नामों की घोषणा की जा सकती है।

कांग्रेस का टिकट दिलाने में इस अभिनेत्री की खूब चली

गाजियाबाद से ये तीन नाम हैं सबसे आगे

नगर निगम चुनाव (Ghaziabad Nagar Nigam) के लिए तीन नामों में पूर्व विधायक प्रशांत चौधरी की पत्नी हेमलता चौधरी, डॉ. मधु पोद्दार व सुनीता दयाल के नाम सबसे आगे हैं। इनमें से हेमलता चौधरी का नाम सबसे खास माना जा रहा है। इसके पीछे की वजह है कि हाल ही में मुरादनगर विधानसभा चुनाव में प्रशांत चौधरी और मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी की भूमिका अहम रही थी।

भाजपा से इनको मिल सकता है टिकट

हेमलता चौधरी को इसलिए मिल सकता है फायदा

पूर्व विधायक अजीत पाल त्यागी और उनकी पत्नी हेमलता चौधरी राजनीति में काफी मंझे हुए खिलाड़ी रहे हैं। बसपा से भारतीय जनता पार्टी में आने के बाद में प्रशांत चौधरी ने मुलायम सिंह के करीबी रहे आशु मलिक के भाई नूर हसन की जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी को हिलाकर उस पर भाजपा का कब्जा करवा दिया था। इसी कुव्वत और राजनीति के लंबे अनुभव को देखते हुए उन्हें नगर निगम चुनाव में टिकट मिल सकता है।