1 अप्रैल से एनसीआर के लोग यूरो-6 वाहन का इस्तेमाल करेंगे। खास बात यह है कि इसके लिए अतिक्ति शुल्क भी नहीं देना होगा। हरियाणा के कई शहरों में पहले से बीएस-6 का वाहन मिल रहा है। दिल्ली में भी बीएस-6 ईंधन पहले से मिल रहा है। सरकार ने 1 अप्रैल 2020 से बीएस-6 वाहन उतारने का फैसला किया था। सरकार ने बीएस-5 की जगह सीधे बीएस-6 मानक लागू करने का निर्णय लिया था। इसके बाद एनसीआर के बाकी जिलों में बीएस-6 पेट्रोल और डीजल की बिक्री होगी। फिलहाल यूरो-4 वाहन बिक रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने गाजियाबाद, नोएडा समेत एनसीआर में 1 अप्रैल 2020 से बीएस-6 ईंधन के वाहनों को उतारने की समयसीमा तय की है।