हापुड़ Hapud से भी पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से भी पुलिस ने सीएए को लेकर भड़काऊ पोस्टर मिलने की बात कही है। मुजफ्फरनगर पुलिस ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। मुजफ्फरनगर पुलिस के मुताबिक पकड़े गए सदस्यों के कब्जे से कुछ भड़काऊ पोस्टर मिले हैं। पुलिस की अब तक की जांच पड़ताल में यह भी सामने आ चुका है कि 20 दिसंबर को हुई हिंसा में इन सभी चारों ने बड़ी भूमिका निभाई थी। इनके द्वारा ही करीब 5 माह पहले मुजफ्फरनगर के गांव रियावली, नंगला, भनावड़ा समेत कई गांव में भड़काऊ पोस्टर चस्पा कराए गए थे।