22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Saharanpur / अब अधिकारी नहीं कर पाएंगे आंकड़ों की जादूगरी, जनता बताएगी कितना हुआ शहर में विकास

अब अधिकारी नहीं कर पाएंगे आंकड़ों की जादूगरी, जनता बताएगी कितना हुआ शहर में विकास

Highlights अधिकारी अब आंकड़ों की जादूगरी नहीं कर पाएंगे। सरकार सीधे शहर के लोगों से संबंधित शहर में हो रहे विकास कार्यों का फीडबैक लेगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 2 Feb 2020, 12:08 PM IST

Smart City Project :  कुछ टेण्डर आमंत्रित तो कुछ में हुआ काम शुरू

Smart City Project : कुछ टेण्डर आमंत्रित तो कुछ में हुआ काम शुरू

सहारनपुर। स्मार्ट सिटी सहारनपुरवासियों के लिए अच्छी खबर है। अब इंफ्रास्ट्रक्चर विकास कार्यों और शहर की स्थिति का फीडबैक देने में अधिकारी जादूगरी नहीं कर पाएंगे। सरकार अब सीधे शहर वासियों से शहर के बारे में फीडबैक लेगी। इसके लिए सरकार ने 116 शहरों को चिन्हित किया है।

यह भी पढ़ें: देवबंद के ईदगाह में महिलाएं ऐसे कर रही CAA protest, देखें वीडियो

इन 116 शहरों की जनता से सरकार सीधे फीडबैक लेगी और पूछेगी कि उनके शहर में विकास कार्य कैसे चल रहे हैं ? उनका शहर कितना अच्छा है ? क्या उनका शहर रहने लायक है ? अब यह शहर की जनता पर निर्भर हाेगा कि वह अपने शहर को कितने नंबर देगी। सीधे ताैर पर कहें ताे इस फीडबैक के आधार पर ही शहरों को रेटिंग मिल पाएगी।

यह भी पढ़ें: Key to Success: जानिए दुनियाभर की महिलाओं के प्रेरणा बनी अन्तर्राष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी पलक की नजरों में क्या है सफलता की चाबी

सहारनपुर वासियों के लिए अच्छी खबर है कि स्मार्ट सिटी सहारनपुर का चयन भी 116 शहरों में किया गया है। नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र शर्मा के अनुसार एक qr-code सरकार की ओर से निर्धारित किया गया है। इस बारकोड को स्कैन करने के बाद शहर वासी अपना फीडबैक देंगे। इस कोड को स्कैन करने के बाद कुछ सवाल सामने खुलेंगे और इन सवालों का ऑनलाइन जवाब जनता को देना होगा।

यह होंगे सवाल