27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लखनऊ के बाद अब यूपी के इस शहर में हुई बड़ी घटना, BSF जवान ने गोली से अपने ही साथी को उड़ाया

आनन-फानन में स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया और आरोपी जवान को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। जिसकी सूचना बीएसएफ के आला अधिकारियों को भी दी गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 1 Oct 2018, 2:57 PM IST

bsf constable file photo

लखनऊ के बाद अब यूपी इस शहर में हुई बड़ी घटना, BSF जवान ने गोली से अपने ही साथी को उड़ाया

गाजियाबाद। दिल्ली से सटे गाजियाबाद के थाना लिंक रोड इलाके में स्थित एक स्कूल के अंदर अचानक सोमवार को सुबह उस वक्त भगदड़ मच गई। जब स्कूल में रुकी बीएसएफ की एक बटालियन के 2 जवान आपस में भिड़ गए और एक जवान ने दूसरे जवान को गोली मार दी। हालांकि अन्य जवानों द्वारा दोनों को काफी रोकने का प्रयास किया गया। लेकिन बावजूद इसके अजीत नाम के एक जवान ने अपने ही साथी को गोली मार दी। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें-इस शहर में ' जय भीम' ठाकुरों को बोलना होगा’ लिखे पर्चे मिलने से मचा हड़कंप, ठाकुरों ने दर्ज की शिकायत, इलाके में तनाव

आनन-फानन में स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया और आरोपी जवान को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। जिसकी सूचना बीएसएफ के आला अधिकारियों को भी दी गई है। गाजियाबाद में स्कूल में हत्या के बाद सनसनी फैल गई। मामला लिंक रोड थाना क्षेत्र के ब्रज बिहार का है। यहां पर बाल भारती स्कूल में पुलिस को सूचना मिली कि गोलीबारी हुई है। दरअसल 2 अक्टूबर को किसानों की एक बड़ी रैली गाजियाबाद से दिल्ली की तरफ जाएगी। जिसके चलते बीएसएफ की एक कंपनी को गाजियाबाद के बाल भारती स्कूल में ठहराया गया था।

यह भी पढ़ें-बड़ी-बड़ी मूछे रखकर खुद को सिंघम समझता था विवेक हत्याकांड का आरोपी कॉन्स्टेबल, तीन साल की नौकरी में ही सबको दिखाता था रौब

बताया जा रहा है कि सुबह के वक्त इसी कंपनी में मौजूद दो जवानों की आपस में कहासुनी हो गई। एक जवान अजीत ने जगप्रीत नाम के जवान पर इंसास राइफल से गोली चला दी। मौके पर ही जगप्रीत की मौत हो गई। आरोपी अजीत नाम के बीएसएफ कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया गया है। हैरत की बात यह है कि सुबह इतनी बड़ी घटना हुई। लेकिन स्कूल प्रशासन ने स्कूल बंद नहीं किया और बच्चों के पेरंट्स को भी इस बात की जानकारी नहीं दी गई। लिहाजा बच्चे स्कूल में आते रहे और छुट्टी तक नहीं की गई। स्कूल ने अपनी दलील दी है कि जिस परिसर में हत्या हुई है, वह स्कूल के अंदर का अलग परिसर है।

यह भी देखें-विवेक तिवारी हत्याकांड के आरोपी सिपाही प्रशांत चौधरी का फोटो वायरल

हालांकि इस बीच पेरेंट्स काफी डरे हुए हैं। मामले में एसपी सिटी श्लोक कुमार का कहना है कि थाना लिंक रोड क्षेत्र के एक स्कूल में बीएसएफ जवान ठहरे हुए थे, जो यहां ड्यूटी करने आए थे। मिली जानकारी के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला विवाद का है। जिसके कारण ये घटना हुई। बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही बीएसएफ के लोकल कमांडिंग ऑफिसर से तहरीर लेकर केस दर्ज कर लिया गया है।

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग