
गाजियाबाद में फिर भरभरा कर गिरी दो मंजिला इमारत, प्रशासन में मचा हड़कंप
गाजियाबाद. लोनी के विजय विहार कॉलोनी में बरसात के चलते एक दो मंजिला इमारत अचानक भरभरा कर गिर गई। इस दुखद घटना में बिल्डिंग में मौजूद एक महिला की मौत हो गई । बताया जाता है क् इस बिल्डिंग में 10 लोग रहते थे, जिनमें से घटना के समय एक महिला सहित 8 लोग बिल्डिंग के अंदर मौजूद थे । बिल्डिंग गिरने की सूचना पर लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई । इस दौरान स्थानीय लोगों और पुलिस ने मिलकर रेस्क्यूकर सभी लोगों को बाहर निकाला। लेकिन घटना में एक बुजुर्ग महिला सहित 3 लोग घायल हो गये थे। आनन-फानन में सभी घायलों को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया । जहां मूल रूप से बिहार के पटना की रहने वाली एक 65 बर्षीय बुजुर्ग महिला कौशल्या देवी की इलाज के दौरान मौत हो गई।
यह भी पढ़ें- यूपी के इस शहर को सरकार देने जा रही है ऐसा तोहफा कि यहां के लोग हो जाएंगे मालामाल
बताया जाता है कि बिल्डिंग की ऊपरी मंजिल में कुछ निर्माण कार्य किया जा रहा था। कुछ मजदूर यहां निर्माण कार्य में जुटे थे । वहीं, बिल्डिंग की निचली मन्जिल में रंगाई का काम चल रहा था। सुरेश नाम का शख्स यहां रंगाई के काम को करता था और इसी बिल्डिंग में अपने परिवार के साथ रहता था। बताया जाता है कि बारिश के चलते यह हादसा हुआ हैं। दरअसल, यहां रुक-रुककर शहर के कई इलाकों में शनिवार को बारिश हो रही है। राहत एक बचाव कार्य के कौरान घटना स्थल पर प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय पुलिस मौजूद रही । मलबे को हटाने का काम अभी यहां जारी है। किसी और के मलबे में दबे होने की आशंका के मद्देनजर यहां रेस्कयू अभी जारी है। लोनी के ट्रोनिका सिटी थाना एरिया के विजय विहार की घटना है।
यह भी पढ़ें- यूपी के इस शहर में बाढ़ के पानी में बहकर इन जीवों के पहुंचने से लोगों के उड़े होश
इस हादसे के बाद से इलाके के तमाम लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है, क्योंकि पूरे इलाके में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। लोगों का आरोप है कि इस इलाके मैं पानी की निकासी की व्यवस्थित नहीं है। इसलिए थोड़ी सी बारिश होते ही यहां पूरा इलाका जलमग्न हो जाता है। खासतौर से इस इलाके में जो इमारत पुराने तरीके से बनी हुई है, उनमें पिलर और बीम का इस्तेमाल नहीं किया गया है। हादसे का यह भी एक बड़ा कारण माना जा रहा है।
Published on:
1 Sep 2018, 4:20 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.