1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रिश्वत लेते कैमरी में कैद हुई योगी की पुलिस, महज इतने पैसों के लिए बेच रहे ईमान

योगी की पुलिस का बड़ा खेल हुआ उजागर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 16 May 2018, 4:34 PM IST

bribery

बुलन्दशहर. ओवर लोड वाहनों को एआरटीओ से बचाने में खाकी मुफ़ीद साबित हो रही है। इस काम के लिए बाकायदा उसकी कीमत भी तय की जा चुकी है। कानून की धज्जियां उड़ाने वालों को बचाने की कीमत महज 100 और 200 रुपये हैं। ये हम नहीं कह रह हैं, बल्कि बुलन्दशहर के ककोड़ थाना क्षेत्र में डायल 100 की पीसीआर 2107 पर तैनात पुलिसकर्मी खुद ही कह रहे हैं। दरअसल, ककोड़ में डायल 100 पर तैनात पुलिसकर्मीयों का वीडियो शोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वैंन में बैठे पुलिसकर्मी ट्रक चालक को धमका कर रिश्वत का पैसा लेते दिख रहे हैं। साथ ही चालक को नसीहत देते दिख रहे हैं। हालांकि, मामला सामने आने के बाद एसएसपी ने दो आरोपी पुलिसकर्मी और एक होमगार्ड को निलंबित कर दिया।

यह भी पढ़ें- खजूर से रोजा खोलने की वैज्ञानिक सच्चाई आई सामने तो मुसलमान भी रह गए हैरान

वीडियो में दिख रहा ये नज़ारा है जनपद बुलंदशहर में खाकी की ओर से क़ानून का राज कायम करने की। इस वीडियो में भ्रष्ट खुलेआम बता रहे हैं कि अगर एआरटीओ ओवरलोड वाहन पकड़ता है या वाहनों पर सीज़ की कार्रवाई करता है, तो ऐसे वक्त में ख़ाकी ही उनके काम आती है। वो भी महज 100-200 रुपये लेकर, जो इस मददके बदले इनका अधिकार है। साथ ही ये पुलिसकर्मी चालक को चेतावनी भी दे दिख रहे हैं कि अगर इस रास्ते से निकलना होगा तो एंट्री के नाम पर इनकी उगाही का सामना करना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें- प्यार में मिला धोखा तो युवक ने किया लाइव सुलाइड, दर्दनाक वीडियो आया सामने

दरसल ये वीडियो बुलन्दशहर के ककोड़ थाना क्षेत्र में तैनात डायल 100 की 2105 पीसीआर का है। पीड़ित ने अपने साथी से वीडियो को बनवाकर शोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है,लेकिन जनपद पुलिस प्रमुख के संज्ञान में वीडिओ आया तो उन्होंने वीडिओ की पुष्टि करा दोनों ही सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया है।