
गाजियाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सामूहिक विवाह य़ोजना के तहत महानगर गाजियाबाद में जिला प्रशासन ने 151 गरीब कन्याओं की शादी कराकर कन्यादान किया । एक बाप का फर्ज निभाते हुए प्रशासन के तमाम अधिकारी खुद सिर पर पकड़ी बांधकर शादी समारोह में शामिल हुए और विधिवत तरीके से हिंदू और मुस्लिम धर्म के वर-वधु विवाह कराया गया। इतना ही नहीं हर विवाहिता के खाते में 20 हजार रुपये बतौर कन्यादान डाला गया है। इसके अलावा पांच हजार रुपये का दहेज और 10 हजार रुपये की सामग्री और पांच हजार रुपये खाने पर खर्चा किया गया । विवाहित जोड़ों को किसी चीज की कमी न लगे इसके लिए बाकाय़दा सभी की फोटो खिंचवाकर तुरंत उन्हे फोटोफ्रेम कराया दिया गया ।
शासन और समाजसेवियों ने मिलकर दिया दहेज
प्रदेश सरकार की इस लोकप्रिय योजना के तहत विवाह करने वाले जोड़ों में कन्या को 20 हजार रूपये खाते में, दस हजार रुपये की विवाह सामग्री और पांच हजार रुपये खान पान पर खर्चा किया गया। इसके अलावा दहेज में हर नवविवाहित जोड़े को चांदी पायल एक जोड़ी, बिछियां चांदी की दो जोडी, लकड़ी का बेड बॉक्स, गद्दा, बेड सीट, तकिया, कम्बल, साडी/सूट, पेन्ट शर्ट, बर्तन सेट, गैस चुल्हा और दुलहन के लिए मेकअप किट दी गई है। इसके अलावा सिलाई मशीन, चार कुर्सी एक मेज, सूटकेस, घड़ी, डिनर सैट, नोजपिन गोल्ड, लेडिज चप्पल, दैनिक उपयोग हेतु डाबर का गिफ्ट पैक दिया गया।
योगी सरकार के इस फैसले के खिलाफ हुए शिक्षक, आरपार की लड़ाई का ऐलान
घराती और बराती बने अधिकारी
सामूहिक विवाह योजना के तहत गाजियाबाद की महापौर आशा शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी रमेश रंजन, उप जिलाधिकारी सदर प्रेम रजंन सिंह समेत गणमान्य लोग शादी समारोह में बराती के रूप में शरीक हुए। वहीं आपको बता दें कि मुरादनगर स्थित डेंटल आईटीएस डेंटल कालेज में हुए सामूहिक विवाह के प्रोगाम में बीजेपी के वरिष्ठ नेता और आरकेजीआईटी कॉलेज के चैयरमैन दिनेश गोयल ने बड़ा दिल दिखाते हुए शादी समारोह में आए करीब तीन हजार लोगों के लिए अपने स्तर पर खाने की व्यवस्था की। इसके अलावा बाकि चीजों में भी सहय़ोग किया।
बड़ी ख़बर: पूर्व बसपा विधायक पर लगा रासुका
जिलाधिकारी ने दी सभी को बधाई
सामूहिक विवाह के प्रोगाम में जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी ने नव विवाहित जोडों को भावी दाम्पत्य जीवन के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी। साथ ही उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह योजना का यह कार्यक्रम एक शुरूवात है। ऐसे ही आयोजन भविष्य में तहसील ब्लॉक और ग्राम स्तर पर भी आयोजित किय जायेंगे।
Published on:
9 Feb 2018, 1:19 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.