28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ghaziabad : हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी की मौजूदगी में साथियों ने लहराए हथियार, वीडियो वायरल

हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी के कार्यकर्ताओं का उनकी मौजूदगी में हथियार लहराते हुए वीडियो वायरल हुआ है। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और यह चर्चा का विषय भी बन गया है। वहीं पिंकी चौधरी ने वीडियो को पुराना बताया है। जबकि पुलिस अधिकारी मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की बात कह रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

lokesh verma

•

Updated: 29 Aug 2022, 1:43 PM IST

colleagues-waved-weapons-in-the-presence-of-hindu-raksha-dal-national-president-pinky-chaudhary.jpg

गाजियाबाद में हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी के कार्यकर्ताओं का उनकी मौजूदगी में हथियार लहराते हुए वीडियो वायरल हुआ है। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और यह चर्चा का विषय भी बन गया है। क्योंकि इस वीडियो में पिंकी चौधरी मंच पर मौजूद हैं और उनके आसपास खड़े लोग हथियार लहराते हुए नजर आ रहे हैं। जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ तो पिंकी चौधरी ने एक वीडियो बाइट के माध्यम से अपनी सफाई पेश करते हुए कहा कि वीडियो पुराना है। किसी शरारती तत्व ने वायरल किया है। बहरहाल अब यह मामला पुलिस के आला अधिकारियों के साज्ञान में भी आ गया है। पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि वीडियो की जांच कर इस मामले में पिंकी चौधरी और वीडियो में दिखाई दे रहे अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

वीडियो को वायरल होने के बाद पिंकी चौधरी ने बाकायदा वीडियो बाइट के जरिए इस वीडियो को लेकर सफाई दी है। उन्होंने कहा है कि जिस तरह का वीडियो वायरल हुआ है। यह वीडियो करीब 4 साल पुराना होली मिलन समारोह का है। बेवजह तूल दिए जाने के उद्देश्य से किसी ने पुराना वीडियो वायरल किया है। फिलहाल की कोई भी इस तरह की गतिविधि से पिंकी चौधरी ने साफ इनकार किया है।

यह भी पढ़ें - बुलेट रानी शिवांगी डबास ने महिला सिपाही से की बदसलूकी, वीडियो वायरल होते ही गिरफ्तार

पुराना वीडियो कैसे साबित करेंगे पिंकी चौधरी?

वहीं इस पूरे मामले में पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि जिस तरह से हथियार लहराने वाला वीडियो वायरल हुआ है। इसे गंभीरता से लेते हुए वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। अब सवाल ये है कि पिंकी चौधरी आला अधिकारीयों के सामने अपनी बात कैसे साबित करेंगे कि वीडियो 4 साल पुराना है। बहरहाल अब चाहे जो भी हो, लेकिन कहीं ना कहीं पिंकी चौधरी के लिए एक और बड़ी मुश्किल खड़ी होती हुई नजर आ रही है।

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग