एसएसपी कलानिधि नैथानी नेइस पूरे मामले में शनिवार को देर शाम बताया कि जिले में नगर क्षेत्र में बैरियर व अन्य ड्यूटी के 27 प्वाइंट, आइसोलेशन व कोरंटाइन केंद्र के 6 प्वाइंट और 28 हॉटस्पॉट केंद्रों पर कर्मचारियों की तीन शिफ्टों में ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा देहात क्षेत्र में बैरियर व अन्य ड्यूटी के 9 प्वॉइंट, आइसोलेशन व क्वारंटीन केंद्र के 7 प्वाइंट और 4 हॉटस्पॉट केंद्रों पर तीन शिफ्टों में ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस लाइन में भी ड्यूटी को तीन शिफ्टों में लगाया गया है।