1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MDH के मसाले बिगाड़ सकते है आपकी सेहत, कोर्ट ने लगाया इतने लाख का जुर्माना

गरम मसाले के सैंपल फेल आने पर कंपनी ने जमा कराए जुर्माने के दो लाख रूपये
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 23 May 2018, 12:58 PM IST

mdh company product

MDH के मसाले बिगाड़ सकते है आपकी सेहत, कोर्ट ने लगाया इतने लाख का जुर्माना

गाजियाबाद। अगर आप खानपान के शौकीन है और मसालों का भरपूर इस्तेमाल करते है तो एक बार इस खबर को भी पढ ले। क्योकि हो सकताहै कि बाजार के मसालों का शौक आपकों अस्पताल पहुंचा दे। महानगर गाजियाबाद में मसालों के जाने मान बांड एमडीएच के गरम मसाले के सैंपल फेल आने पर तीन साल बाद अदालत ने लाखों रूपये का जुर्माना कंपनी और डिस्टीब्यूटर पर लगाया है। अदालत के फैसले के बाद में कंपनी की तरफ से अदालत में जुर्माने की रकम को भी जमा कराया गया है।

यूपी की इस विधानसभा के विधायक और पुलिस आमने सामने, लगाया खुद की हत्या की साजिश का आरोप

तीन साल पहले लिए गए थे नमूने
तीन साल पहले शहर के रमतेराम रोड स्थित एमडीएच की एजेंसी से फूड सेफ्टी विभाग की तरफ से गरम मसाला का नमूना लिया था। लखनऊ स्थित लैंब में सैंपलो को जांच के लए भेजा गय था। रिपोर्ट में गरम मसाले के सैंपल फेल आए। इसके बाद में मामला कोर्ट में दर्ज कराया गया। तीन साल तक मुकदमे के चलने के बाद में अब अदालत ने कंपनी और डिस्टीब्यूटर दोनों पर जुर्माना लगाया है। डॉक्टर्स का भी मानना है कि खराब किस्म के मसाले हमारी बॉडी सिस्टम को नुकसान पहुंचाने का काम करते है।

योगीराज में अब महिला विधायक से मांगी दस लाख की रंगदारी, रूपये न देने पर बुरे अंजाम की धमकी

कंपनी ने जमा कराई रकम
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज तोमर ने बताया कि एडीएम सिटी की कोर्ट ने एमडीएच कंपनी पर दो लाख रुपये ओर एजेंसी संचालक के ऊपर 50 हजार का जुर्माना सुनाया गया। कंपनी के प्रतिनिधि की ओर से कोर्ट में जुर्माने की राशि जमा कराई गई। आगे भी इसी तरीके स मिलावटखोर को रोकने के लिए इस तरीके से अभियान चलाकर सैपलो को लैब टेंस्टिग के लिए भेजा जाएगा।

यूपी के इस शहर में पॉल्यूशन फ्री होगा पब्लिक ट्रांसपोर्ट