हापुड़। यूपी के जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में करीब आधा दर्जन बदमाशों ने हथियारों के बल पर दूध के ड्रमों से लदी गाड़ी को बेहद शातिर अंदाज में लूट लिया। बदमाशों ने पहले सड़क के बीचों-बीच एक मोटरसाइकिल खड़ी कर दी और रास्ते के आसपास बनी झाड़ियों में छुप गए। जैसे ही दूध के ड्रमों से लदी गाड़ी के चालक ने अपने रास्ते में खड़ी बाइक को देखा, तो गाड़ी चालक ने गाड़ी को रोक दिया। तभी उनमें से एक बदमाश ड्राइवर के पास पेचकस मांगने के लिए पहुंचा।