बताया जा रहा है कि लड़की अपने घर से सब्जी लेने के लिए गई थी। जब वह लिफ्ट में थी तो अचानक लिफ्ट बंद हो गई। जिसके बाद लड़की लिफ्ट ही फंसी रही। जब वह घर नहीं लौटी तो उसके परिजनों के द्वारा उसे खोजा गया। लिफ्ट को बंद देखा तो लिफ्ट के बाहर से जब आवाज लगाई गई तो लड़की ने चिल्ला कर सूचना दी की वह लिफ्ट में फंसी है। जिसके बाद सोसायटी के लोगों को जानकारी दी गई। जिन्होंने मेंटिनेंस टीम को बुलाकर लड़की को लिफ्ट से बाहर निकलवाया।