
छत पर मिला एक बंद बक्सा, खोलने पर निकला कुछ ऐसा कि सब के सब रह गए हैरान
गाजियाबाद। साहिबाबाद में एक घर की छत पर कुछ बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान बच्चों की निगाह यहां पर रखे एक वॉक्स पर गई। खेल-खेल में बच्चों ने इस पेटी को खेल दिया। बॉक्स खुलते ही बच्चों ने जो कुछ देखा उससे उसके होश उड़ गए। इसके बाद बच्चों ने आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी । बॉक्स में बच्चे के संड़े गले लाश को देखकर सभी लोग हैरान हो गए । इसके बाद लोगों ने पुलिस को लाश मिलने की सूचना दी । अब पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। जांच के बाद ही बच्चे की मौत और उसकी लाश मिलने की पूरी वारदात साफ हो पायेगी । पुलिस पूरे घटनाक्रम के जल्द खुलासे की बात कह रही हैं ।
यह भी पढ़ेंः अगर रोजा रखने के बाद कर लिया ये काम तो एक के बदले रखने होंगे 60 रोजे
दरअसल, गाजियाबाद के थाना साहिबाबाद क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली चौकी तुलसी निकेतन के क्षेत्र गरिमा गार्डन में स्थित शमशाद गार्डन गली नंबर 3 से डेढ़ वर्ष पूर्व यहां एक बच्चा जैद मोहम्मद पुत्र नजर मोहम्मद अब से 18 महीने पहले यानी 1 दिसंबर 2016 को अपने घर से लापता हो गया था। पिता ने बच्चे के अपहरण की एफआईआर लिखाई थी और बच्चे को बहुत ढूंढा था। हालांकि, इसके बाद बच्चे के परिवार से बच्चे को छोड़ने के लिए फिरौती भी मांगी गई थी । इसके बाद परिजनों ने 2016 में बच्चे की गुमशुदगी का मुकदमा साहिबाबाद थाने में दर्ज करा दी थी। इस मामले में पुलिस ने 2 कथित आरोपियों को गिरफ्तार जेल भेज दिया था । लेकिन बच्चे का पता नहीं चल पाया था । अब जब बच्चे की लाश पड़ोस की छत पर एक बॉक्स मिली तो ये मामला एक बार फिर से सूर्खियों में आ गया है।
ये तस्वीर 4 साल के मासूम जैद मोहम्मद की है । जो अब कंकाल में बदल चुका है । करीब 18 महीने के बाद इस मासूम की लाश मिली है । इसकी तलाश करते-करते उसका परिवार और स्थानीय पुलिस भी हार गई थी । अब उसकी लाश अचानक पड़ोसी के घर की छत पर मिलने से एक बार फिर सनसनी फैल गई है। लाश काफी पुरानी होने की वजह से क्षत-विक्षत हालत में है और कंकाल में बदल गई है ।
पुलिस अब जांचकर हत्या की असल वजह तलाशने में जुट गई है। क्या फिरौती मांगने वालों ने ही उसकी हत्या कर इस शव को यहां छुपाया था । या इस मासूम के असल हत्यारे कोई और हैं । मासूम की इस दर्दनाक मौत से जुड़े अभी ये सवाल अनसुलझे हैं । इन सवालों का जवाब अभी मिलना हैं । अब बच्चे का शव मिलने पर उम्मीद जगी है कि पुलिस जांच में असल हत्यारो की पहचान होगी और गिरफ्तारी जल्द हो पायेगी।
Published on:
4 Jun 2018, 2:24 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.