4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने इस जिले को दी करोड़ों की सौगात, की ये घोषणाएं

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या की बदौलत अब बनेगा ये दस लेन का एक्सप्रेस-वे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 31 Jan 2018, 7:34 PM IST

Deputy CM KP Maurya

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने बुधवार को जनपद को करोड़ों रूपये की परियोजनाओं की सौगात दी। यहां लोहिया नगर के हिंदी भवन में पीडब्लूडी की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ने 68 लाख की तीन परियोजनाओं का शिलान्यास और 31 करोड़ रूपये की लागत की 36 परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इसके अलावा कई अन्य योजनाओं की घोषणा की।

यह भी पढ़ें
कासगंज की घटना पर डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

यह भी देखें
कासगंज पर किया पोस्ट तो जाना पड़ेगा जेल

यह भी पढ़ें
सिपाही और दरोगाओं की भारी कमी से जूझ रहा उत्तर प्रेदश का ये शहर, ये हैं हालात

विकास के आड़े आने वालें का हुआ सूपड़ा साफ
इस दौरान डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। केशव प्रसाद मौर्या ने स्पष्ट किया कि जो भी विकास के आड़े आया जनता ने उसे दरकिनार कर दिया। पिछली सरकारों ने कई प्रमुख सड़कों के लिए एनओसी नहीं दी। इसकी वजह से क्षेत्रों का विकास रूक गया।

यह भी देखें
बीएसएफ जवान की गुहार, मेरे परिजनों को बचा लो सरकार

दिल्ली सहारनपुर बनेगा दस लेन एक्सप्रेस-वे
केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री औऱ बागपत सांसद सतपाल सिंह ने कहा कि पिछली सरकार से दिल्ली सहारनपुर मार्ग के लिए एनओसी मांगी गई थी, लेकिन अपनी हठ धर्म के चलते उन्होने इसे देना सही नहीं समझा। यूपी में भाजपा सरकार आने के बाद में इस प्रस्ताव को रखा गया। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या की बदौलत अब ये दस लेन का एक्सप्रेस वे बनेगा।

स्टेट हाईवे-58 की बदली जाएगी सूरत
पीडब्लूडी विभाग के कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ने कई नई घोषणा भी। उन्होंने कहा कि यूपी में जल्द ही सड़कों का जाल बिछाने की तैयारी है। स्टेट हाईवे 58 दिल्ली देहरादून मार्ग को 119 करोड़ रूपये की लागत से बदलने का काम किया जाएगा। इंटर स्टेट कनेक्विटी के तहत मोहन नगर से लोनी-वजीराबाद मार्ग को 72 करोड़ रूपये से, दिल्ली-बरेली मार्ग 24 को 12 करोड़ से बनाया जाएगा।

यह भी देखें
कमीशन लेकर प्रदूषण फैलाने का लाइसेंस दे रहे थे क्लर्क

25 साल से अधिक तक होगी सड़कों की उम्र
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने पिछली सरकारों के काम पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि पहले सड़के कागज पर बनती थी। कागज पर ही भुगतान हो जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है यूपी में आधुनिक तकनीकों की बदौलत सड़क निर्माण के काम में तेजी आई है। अब सड़कों की उम्र पांच साल नहीं बल्कि 25 साल तक की होगी।