1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अचानक गांव वालों ने खोला दरवाजा तो इस हाल में मिले देवर-भाभी, देखकर उड़े होश

घर में मचा कोहराम पुलिस जांच में जुटी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 9 Aug 2018, 6:55 PM IST

DEMO PIC

अचानक गांव वालों ने खोला दरवाजा तो इस हाल में मिले देवर-भाभी, देखकर उड़े होश

हापुड़।यूपी के हापुड़ जिले में तब हल चल मच गर्इ। जब गांव वालों को देवर-भाभी बंद कमरे में इस हाल में मिले। जिन्हें देखकर सभी के होश उड़ गये। परिजन आैर गांव वालों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।वहीं मौके पर पहुंचे लोग दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने देवर-भाभी के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें-देवर भाभी ने उठाया ऐसा कदम, मच गई चीख-पुकार

दोनों इस हालत में मिले थे

बताया जा रहा है 32 वर्षीय सोनू दो दिन पहले अपने रिश्तेदारी में भाभी लगने वाली करीब 40 वर्षीय महिला के घर आया हुआ था। इसके बाद देर रात परिवार के सभी सदस्यों ने एक साथ बैठकर खाना खाया था। लेकिन उसके बाद दोनों में पता नहीं क्या हुआ और दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया और दोनों की सुबह तबियत ज्यादा खराब हो गर्इ। जब परिवार के लोगों ने कमरा खोला। तो दोनों की हालत बिगड़ती दिखी। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन दोनों को अस्पताल में मृतक घोषित कर दिया। परिवार के लोग दोनों के शवों को घर वापस ले आये। मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय थाने को पुलिस मौके पर पहुंच गर्इ। और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें-क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने अब हसीन जहां को लेकर दिया ये बड़ा बयान

देवर भाभी में चल रहा था प्रेम प्रसंग

वहीं दोनों की आत्महया के कारण का भी तक पता नहीं चल पाया है। लेकिन सूत्रों की माने तो दोनों में काफी लम्बे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था और दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद दोनों ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस दोनों के आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।