27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धनतेरस और दीपावली पर बाजार को मिलेगा बूस्टर डोज, ग्राहकों को लुभा रहे ऑफर

कोरोना के कारण पिछले दो साल से फीके हो रहे त्योहारी सीजन में इस बार धनतेरस और दीपावाली पर बाजार को बूस्टर डोज मिलने की उम्मीद है। इस बार त्यौहारी सीजन में इलेक्ट्रानिक्स कंपनियों ने ग्राहकों को लुभाने के लिए ऑफरों की झड़ी लगा दी है।
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 27 Oct 2021, 12:23 PM IST

naka_market.jpg

गाजियाबाद. अगर घर पर कोई भी अच्छा कीमती सामान खरीदना चाहते हैं तो त्योहारी सीजन पर दुकानदार इंतजार कर रहे हैं। विभिन्न लुभावने ऑफरों के साथ सामनों पर आकर्षक डिस्कांउट भी है। त्योहारी सीजन में किसी कंपनी द्वारा इलेक्ट्रानिक्स सामानों की खरीद पर डेबिट और क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 25 फीसद तो किसी कंपनी द्वारा सात से 15 हजार रुपये तक कैशबैक ऑफर दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : High Security Number Plate: गाड़ी चालक हो जाएं सावधान, नहीं तो कटेगा चालान

बिना ब्याज आसान किस्तों पर घर ले जाए सामान

इलेक्ट्रानिक्स शोरूमों और दुकानों पर फाइनेंस की भी सुविधा उपलब्ध है। इससे एसी, एलईडी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, डिश वासर, माइक्रोवेब ओवेन आदि सामान किस्तों पर भी मिल रहे हैं। खास यह कि किस्तों पर ब्याज भी नहीं देना है। एसी, बड़ी एलईडी, डबल डोर फ्रिज, वाशिंग मशीन, डिशवासर, माड्यूलर किचेन की मांग ज्यादा है।

घरों में लगवाए जा रहे एसी और अन्य जरूरी चीजें

कोरोना के चलते पिछले दो साल से फ्लैटों में लोग शिफ्ट नहीं हुए थे। अब फ्लैट में शिफ्ट हो रहे हैं तो एसी भी लगवा रहे हैं, क्योंकि आर्द्रता अभी भी बनी है। बताया जा रहा है कि पिछले साल धनतेरस पर करीब 90 करोड़ रुपये का इलेक्ट्रानिक कारोबार हुआ था। लेकिन, इस बार करीब 300 करोड़ रुपये तक कारोबार होने का अनुमान है। वर्ष 2020 की गर्मी और ठंड, 2021 की गर्मी की सहालग कोरोना के कारण खराब हो गई थी।

इस बार की ठंड में हिंदुओं और मुस्लिमों (दोनों) की शादियों की लग्न बहुत तेज है। त्योहार के तुरंत बाद शादियों का सीजन शुरू हो जाएगी। इसलिए त्योहार के साथ शादी के लिए भी लोग इलेक्ट्रानिक्स सामान खरीद रहे हैं।

यह भी पढ़ें : कृषि यंत्र बुकिंग पोर्टल हैक कर जालसाजों ने अनुदान पर बुक कर लिए कृषि यंत्र

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग