सोमवार दोपहर शिव भक्त कांवड़ लेकर मुजफ्फरनगर और बागपत के रास्ते गाजियाबाद में पहुंचे, तो गाजियाबाद के (District Magistrate) जिलाधिकारी अजय शंकर पांडे और (SSP) एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने हेलीकॉप्टर से कांवडिय़ों का पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया। पुष्प वर्षा देखने के बाद कांवरिया बेहद खुश हुए। उधर सुरक्षा की दृष्टि से चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात किए गए । कई जगह पर एलईडी लगाकर (CM YOGI) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कांवडिय़ों का स्वागत किया जा रहा है। और उन्हें शुभकामनाएं दी जा रही हैं।