डीएम मुकेश पांडेय ने मरने से पहले अपनी मौत की वजह एक वाट्सएप मैसेज के जरिए बताई थी। उन्होंने मैसेज में उन सभी बातों का जिक्र किया था, जिसकी वजह से उन्हें ये दुनिया छोड़कर जानी पड़ी। दरअसल, अपनी मौत से पहले वाट्सएप करने वाले डीएम ने लिखा कि 'मैं जीवन से निराश हूं और मानवता से विश्वास उठ गया है। मेरा सुसाइड नोट दिल्ली के होटल लीला पैलेस में नाईक के बैग में रूम नंबर 742 में रखा है। उन्होंने आगे लिखा कि मैं आप सबसे प्यार करता हूं, कृपया मुझे माफ कर दें। बहरहाल जिस तरह मुकेश ने सुसाइड नोट लिखा और उससे पहले तिश्तेदारों को भी वाट्सएप कर आत्महत्या की है। उससे लगता है कि डिप्रेशन के शिकार थे जिसके चलते इन्होंने यह कदम उठाया।