दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR) में इस समय हवा की क्वालिटी काफी खराब हालत में है। गाजियाबाद भी अलट जोन में है। प्रशासन की लाख कोशिशों के बावजूद प्रदूषण पर लगाम नहीं लग पा रही है। इस वजह से जनपद में धुंध छाई हुई है। आईएमए अध्यक्ष डॉ. विश्वबंधु जिंदल का कहना है कि कहा कि प्रदूषण का असर शरीर के प्रत्येक अंग पर पड़ता है। इस वजह से बाल, गला, आंख, लीवर, बोनमेरो, नर्वस सिस्टम, सिर दर्द और त्वचा भी प्रभावित होती है। इसकी वजह से डायरिया की बीमारी भी हो सकती है। वातावरण में मौजूद हानिकारक तत्व सांस के जरिए शरीर में पहुंच जाते हैं। ये खून में मिलकर लोगों को रोगी बना देते हैं।