3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: Diwali पर पटाखे जलाने का ऐसा नजारा नहीं देखा होगा कभी, कार में फूट रहे थे ‘बम’

Highlights सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है वीडियो Greater Noida के Dadri क्षेत्र की बताई जा रही है वीडियो तेज आवाज में म्यूजिक भी बज रहा था कार में  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

sharad asthana

•

Updated: 30 Oct 2019, 9:28 AM IST

vlcsnap-2019-10-30-09h07m44s351.png

नोएडा। पुलिस (Police) का दावा था कि त्यौहारों पर शहर के चप्‍पे-चप्‍पे पर उसकी नजर है। सुरक्षा-व्यवस्था चाक-चौबंद है, लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल (Video Viral) हो रही है। इसने पुलिस के दावों की पोल खोल दी है। वीडियो में दिख रहा है क‍ि रोड पर चलती कार की छत पर पटाखों को जलाया जा रहा है। साथ ही तेज आवाज में म्यूजिक भी बजाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:नशे में था चालक, यात्री की शिकायत पर आधी रात काे हुई राेडवेज बस की चेकिंग, दाेनाें सस्पेंड

पुलिस ने शुरू की कार की तलाश

जानकारी के अनुसार, यह वीडियो ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) के दादरी (Dadri) क्षेत्र की है। वीडियो वायरल होने के बाद अब दादरी पुलिस कार मालिक की तलाश कर रही है। साथ ही वह आवश्यक कार्रवाई करने की बात कह रही है। सोशल मीडया पर वायरल हो रही यह वीडियो ग्रेटर नोएडा के थाना दादरी क्षेत्र के हाईवे की है। इसमें दिख रहा है क‍ि कार में सवार कुछ लोग गाड़ी की छत पर ढेर सारे पटाखे जला रखकर फोड़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें:Pollution के बीच ड्यूटी करने वाले ट्रैफिककर्मियों की पेरशानी जानकर आप भी सोचने पर हो जाएंगे मजबूर, देखें वीडियो

यातायात नियमों की उड़ाईं धज्जियां

कार चालक ने ऐसा करके यातायात नियमों की भी धज्जियां उड़ाई हैं। पुलिस वीडियो को संज्ञान में लेकर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। दादरी सीओ सतीश कुमार का कहना है क‍ि पुलिस कार की तलाश कर रही है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने कार को बरामद कर लिया है।