3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Pollution के बीच ड्यूटी करने वाले ट्रैफिककर्मियों की पेरशानी जानकर आप भी सोचने पर हो जाएंगे मजबूर, देखें वीडियो

Highlights: -गाजियाबाद की आबोहवा प्रदूषित और जहरीली होती जा रही है -आलम ये है कि लोगों का सांस लेना भी दूभर हो चुका है -मंगलवार को गाजियाबाद में एयर क्वालिटी इंडेक्स 394 तक पहुंच गया
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 29 Oct 2019, 6:36 PM IST

demo1.jpg

गाजियाबाद। जनपद में लगातार एयर क्वालिटी इंटेक्स बढ़ता जा रहा है। जिसका मतलब है कि गाजियाबाद की आबोहवा प्रदूषित और जहरीली होती जा रही है। इन दिनों आलम ये है कि लोगों का सांस लेना भी दूभर हो चुका है। मंगलवार को गाजियाबाद में एयर क्वालिटी इंडेक्स 394 तक पहुंच गया, जो कि खतरे के निशान से काफी ऊपर है। जिसकी वजह से लोगों को सांस लेने में काफी दिक्कतें आ रही हैं।

यह भी पढ़ें : जेल में पहुंची हजारों महिलाएं और लाइन लगाकर करने लगीं नंबर आने का इंतजार, जानिए क्या है मामला

वहीं अगर ट्रैफिक के बीच भी अपनी ड्यूटी निभा रहे ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की बात करें तो यातायात कंट्रोल करने को लेकर ये कर्मी अपने मुंह पर मास्क लगाकर ड्यूटी कर रहे हैं। इस संबंध में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि प्रदूषण की वजह से उनको आंखों में जलन होने लगी है और उनका पूरा चेहरा भी अब काला होता जा रहा है।

यह भी पढ़ें: सावधान! 18 साल का ये युवक मिनट भर में खोल देता है बाइक का लॉक, जानिए पूरा मामला

वहीं ट्रैफिककर्मियों का कहना है कि जब शाम को वह घर पर पहुंचते हैं और कुल्ला करते हैं तो खराश के साथ जमा हुआ काला धुआं भी उनके मुंह से निकलता है। दिन प्रतिदिन खराब होती आबोहवा से उनकी सेहत पर भी बुरा असर पड़ रहा है। वहीं ये ट्रैफिककर्मी कहते हैं कि लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए वह हर परिस्थित में ड्यूटी करने को भी तैयार हैं।