गाजियाबाद। Ayodhya विवाद पर सुप्रीम कोर्ट(supreme court) ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। पांच जजों की पीठ ने विवादित जमीन के मसले को सुलझाते हुए रामलला (rammandir) के हक में फैसला दिया है। देश में कोर्ट के फैसला को ऐतिहासिक मानते हुए सही बता रहे है। गाजियाबाद के प्रसिद्ध भगवान दूधेश्वर नाथ मठ मंदिर (dudheshwar nath mandir ) के महंत व महामंडलेश्वर नारायण गिरी जी महाराज ने फैसले को ऐतिहासिक बताया है।