उत्साह और उमंग का आलम ये है कि जिस भीषण झुलसती धूप के चलते दोपहर होते होते बाजारों में सन्नाटा छाने लग लग जाता था, उन्हीं बाजारों में फिर एक बार रौनक लौट आयी है। दिन ब दिन खरीदारी बढ़ती जा रही है,इस बार ग्राहकों के लिए दुकानदारों ने भी काफी अलग नए डिजाइन भी शामिल किए है, जो हाथों हाथ बिक भी रहे हैं। चंदेरी और बनारसी की भी अच्छी खासी मांग बनी हुई है, खासतौर पर महिलाएं पाकिस्तानी सूट, अफगानी सलवार के साथ अफगनिस्तानी प्लाजो, कॉटन के दुपट्टे पसन्द कर रही हैं, तो वहीं ड्राई फ्रूट से लेकर चुड़ियां चीनी मिट्टी के बर्तन की भी काफी खासी मांग है।