साहिबाबाद के सिकंदरपुर गांव की तरफ भाग रहे बदमाशों का पुलिस ने पीछा किया तो बदमाश कच्चे रास्ते की तरफ फायरिंग करते हुए भागने लगे। जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। वहीं मौके पर बदमाश की बाइक स्लिप हो गई। जिसके बाद बदमाश फायरिंग कर भागने लगे तो पुलिस ने जबाबी फायरिंग की। इस फायरिंग में दो बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए, जबकि एक बदमाश गोली चलाते हुए अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। वहीं बदमाशों द्वारा गोली चलाए जाने पर सिपाही आशीष प्रताप सिंह की बाइक फिसल गई और वह भी घायल हो गया। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही एसपी सिटी श्लोक कुमार, सीओ राकेश कुमार मिश्रा, साहिबाबाद और कई थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंची। घायल बदमाशों को नरेन्द्र मोहन अस्पताल में एडमिट कराया गया है।