
गाजियाबाद। जीडीए में बाबू प्रवीण कुमार को थप्पड़ मारने की घटना के बाद गुरुवार को अचानक उस वक्त माहौल गर्मा गया जब जीडीए के सभी कर्मचारियों ने अचानक नारेबाजी शुरू कर दी। कर्मचारियों ने हल्ला बोलते हुए एग्जीक्यूटिव इंजीनियर अजय कुमार सिंह के खिलाफ न केवल नारेबाजी की बल्कि कर्मचारियों ने आरोपी इंजीनियर अजय कुमार सिंह को निलंबित किए जाने की मांग भी की।बता दें कि मामला एक प्रवीण कुमार बाबू से जुड़ा हुआ है। पीड़ित प्रवीण कुमार ने अपने साथियों को बताया कि वह किसी फाइल पर एग्जीक्यूटिव इंजीनियर अजय कुमार सिंह के पास साइन कराने गए थे ।जिसमें कुछ कमी निकालते हुए उन्होंने प्रवीण कुमार सिंह को थप्पड़ जड़ दिया। घटना के बाद प्रवीण कुमार जब ये बात अपने साथियों को बताया तो एकाएक हंगामा खड़ा हो गया और कर्मचारियों ने आरोपी इंजीनियर के खिलाफ जमकर विरोध किया।
कर्मचारियों ने की कार्रवाई की मांग
हालांकि इस बीच बड़े अधिकारियों ने कर्मचारियों को काफी समझाने की कोशिश भी की। लेकिन कर्मचारी अपनी मांग पर पड़े रहे और वहीं धरने पर बैठ गए। यह घमासान काफी देर तक चलता रहा। इस पूरे मामले में पीड़ित प्रवीण कुमार बाबू का कहना है कि जोन प्रभारी आए दिन बदत्तमीजी करते हैं । यही नहीं एक बार उसका मानसिक उत्पीड़न भी हुआ। जिसके कारण उसे कुछ दिन अस्पताल में भी भर्ती होना पड़ा था। वहीं बात इतने आगे तक जा पहुंची की गुरुवार को आरोपी एग्जीक्यूटिव इंजीनियर अजय कुमार सिंह ने अचानक बाबू प्रवीण कुमार को थप्पड़ जड़ दिया। घटनाके बाद पीड़ित ने अजय कुमार सिंह के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
इंजीनियर ने आरोपों को बताया निराधार
उधर इस पूरे मामले में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर अजय कुमार सिंह का कहना है कि थप्पड़ मारे जाने का आरोप एकदम निराधार है। उन्होंने कहा कि वह जीडीए के कुछ कर्मचारियों के मामले की जांच कर रहे हैं ।इसलिए उन पर बेबुनियाद आरोप लगाकर उन्हें दबाव में लेने का प्रयास किया जा रहा है।
आश्वासन के बाद काम पर लौटे कर्मचारी
वहीं दूसरी तरफ जीडीए की वीसी रितु माहेश्वरी ने भी इस पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए कहा कि कर्मचारियों ने एक बाबू के साथ एक अफसर द्वारा बदतमीजी करने और थप्पड़ मारने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। जो भी जांच में सामने आएगा उसके हिसाब से ही उचित कार्रवाई की जाएगी। वहीं वीसी के आश्वासन के बाद ही कर्मचारी अपने काम पर लौटे। इस दौरान करीब 2 घंटे तक जीडीए में हंगामा बरपा रहा।
Published on:
29 Dec 2017 02:27 pm
बड़ी खबरें
View Allगाज़ियाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
