31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गाजियाबाद में कारोबारी के बेटे से लूट का मामला फर्जी, असली कहानी जानकर हैरान होंगे आप

Ghaziabad News : गाजियाबाद के साहिबाबाद कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को हुई कारोबारी के बेटे के साथ लूट की कहानी फर्जी पाई गई है। पुलिस ने इस मामले में चौंकाने वाला खुलासा किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Vishnu Bajpai

•

Updated: 12 Apr 2023, 9:54 PM IST

Ghaziabad Fake Robbery Case

दरअसल, गाजियाबाद जिले के साहिबाबाद कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया था। जब एल्‍युमिनियम कारोबारी का बेटा रात करीब दस बजे सड़क किनारे बेहोशी की हालत में मिला था। मौके से उसका मोबाइल और छह लाख की नकदी गायब थी। कारोबारी ने लूट की आशंका जताते हुए अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में बुधवार को पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है।

घटना साहिबाबाद कोतवाली क्षेत्र की है। यहां एक कारोबारी का बेटा सोमवार शाम करीब छह बजे अपने घर से एल्युमिनियम खरीदने और बेचने निकला था। रात करीब दस बजे अज्ञात कॉल ने परिजनों के होश उड़ा दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। फिलहाल बुधवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अब बताते हैं पूरा मामला क्या है।

यह भी पढ़ें : 30 साल के इस लड़के की दूर-दूर तक हो रही चर्चा, जानिए क्यों आम से बना खास?

सहायक पुलिस आयुक्त साहिबाबाद भास्कर वर्मा ने बताया कि शहीद नगर के कारोबारी गुफरान ने सूचना दी कि सोमवार शाम करीब छह बजे उनका 23 वर्षीय बेटा साकिब एल्युमिनियम खरीदने और बेचने निकला। रात करीब साढ़े आठ बजे उसने उन्हें काल करके बताया कि माल बेचने से छह लाख रुपये मिले हैं। रात करीब 10 बजे उन्हें मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति ने काल करके बताया कि साकिब नागद्वार के पास बेहोश पड़ा है।

यह भी पढ़ें : 250 की आबादी वाले इस गांव में भरे पड़े हैं टॉप वन अधिकारी, नाम भी चौंकाने वाला

बेहोशी हालत में मिला साकिब
वह आनन-फानन मौके पर पहुंचे। साकिब बेहोशी की हालत में मिला। उसके पास से छह लाख रुपये व मोबाइल नहीं मिला। उन्हें लगा कि बदमाशों ने बेटे को नशीला पदार्थ खिलाकर छह लाख रुपये व मोबाइल लूट लिया है। उसे सड़क के किनारे फेंक कर फरार हो गए हैं। उन्होंने बेटे को उपचार के लिए दिल्ली के गुरुतेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें : मार्निंग वाक के लगेंगे 200 रुपये, बनारस में क्यों जारी हुआ ये अनूठा आदेश ?

पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके छानबीन शुरू की। जांच में आया कि साकिब के साथ कोई वारदात नहीं हुई है। वह आनलाइन लूडो खेलने के दौरान करीब 17 लाख रुपये हार गया था। घरवालों को भ्रमित करने के लिए उनसे डेढ़ लाख रुपये लेकर माल खरीदने व बेचने के बहाने निकला था। उसके बाद लूट की झूठी कहानी रची थी। उसे बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें : प्रियंका चोपड़ा को बरेली से क्यों है इतना लगाव, जानते हैं इसके पीछे की कहानी?