24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सावधान! घर शिफ्ट करते समय चुनें सही पैकर्स एंड मूवर्स नहीं तो आपके साथ भी हो जाएगा ये काम

फर्जी मूवर्स एंड पैकर्स कंपनी चलाने वाले गैंग का पर्दाफाश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

lokesh verma

•

Updated: 7 Apr 2018, 12:37 PM IST

ghaziabad

गाजियाबाद. थाना इंदिरापुरम पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मूवर्स एंड पैकर्स के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले तीन आरोपियों को दबोचा है। पुलिस ने उनके कब्जे से बाइक, सोफे, अलमारी, फ्रिज आदि घरेलू सामान बरामद किया है।

यह भी पढ़ें- बड़ी खबर: दलित भाजपा सांसद डॉ. यशवंत सिंह ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, अपनी ही सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

आपको बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में एक ऐसा गैंग पिछले काफी समय से सक्रिय था, जो कि खासतौर से नौकरीपेशा लोगों को अपना निशाना बनाता था। दरअसल, नौकरीपेशा लोगों का ट्रांसफर इधर से उधर होता रहता और उन्हें सामान ले जाने के लिए मूवर्स एंड पैकर्स की आवश्यकता होती थी। इन्हीं लोगों को अपना शिकार बनाने के लिए इस गैंग ने एक फर्जी कंपनी बनाई हुई थी, जिसके द्वारा वे मूवर्स एंड पैकर्स का भरपूर प्रचार किया करते थे और लोगों का सामान इधर से उधर करने के नाम पर बड़ी ठगी को अंजाम दिया करते थे।

यह भी पढ़ें- कैराना उपचुनाव: सपा-बसपा गठबंधन का तिलिस्म तोड़ने के लिए उपमुख्यमंत्री मौर्य समेत कई मंत्री आज शामली में

हाल में ही इंदिरापुरम में रहने वाले विकास गुप्ता के साथ ऐसा ही कुछ हुआ। विकास गुप्ता ने मूवर्स एंड पैकर्स की इस कंपनी के सदस्यों से अपने सामान को ट्रांसफर किए जाने की बात कही थी। इसके बाद इस कंपनी के लोग उनके घर पहुंचे और बाकायदा पूरे घर का सामान पैक कर गाड़ी में लोड कर दिया और गाड़ी को लेकर चंपत हो गए। जब विकास गुप्ता ने कंपनी को फोन लगाया तो कोई संतुष्टि वाला जवाब नहीं मिल पाया। इसके बाद विकास गुप्ता ने थाना इंदिरापुरम पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने अपना जाल बिछाया और आखिरकार मूवर्स एंड पैकर्स के इस गैंग का पर्दाफाश करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गहन पूछताछ के बाज उन्होंने गैंग के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने इनके बताए स्थान पर छापा मारा तो वहां से सोफे, अलमारी, फ्रिज, कूलर आदि घरेलू सामान बरामद किया गया।

यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार बाइक पर स्टंट करने वाले युवकों ने किया ऐसा काम कि पुलिस भी रह गई हैरान

इस मामले में एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि यह गैंग पिछले काफी समय से यहां सक्रिय था। इस गैंग ने एक फर्जी मूवर्स एंड पैकर्स की एप्लीकेशन बनाई हुई थी। जिसके जरिए यह गैंग काफी लोगों को अपना शिकार बना चुका है। उन्होंने बताया कि अभी पुलिस इनके अन्य साथियों की तलाश में भी जुटी है, जिन्हें जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश की अन्य बड़ी खबरें देखने के लिए यहां क्लिक करें-

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग