26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

50 हजार इनामी बदमाश के एनकाउंटर की जांच करने पहुंची फाॅरेंसिक टीम

एसटीएफ और हापुड़ पुलिस ने मोहन पासी को एनकाउंटर के बाद किया था ढेर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 7 Apr 2018, 2:43 PM IST

team

हापुड़. उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ के सिटी कोतवाली क्षेत्र के आनंद विहार में दो माह पूर्व हुए 50 हजार के इनामी बदमाश मोहन पासी के एनकाउंटर की जांच करने के लिए लखनऊ की 4 सदस्य फाॅरेंसिक टीम पहुंची। टीम ने एनकाउंटर की जांच की और साक्ष्य इक्टठा किए है। सिटी कोतवाली पुलिस और एसटीएफ ने 50 हजार के इनामी मोहन पासी को मुठभेड़ में मार गिराया था।

यह भी पढ़ें: दो प्रेमियों की लव स्टोरी में घंटों उलझी रही शहर की कर्इ कोतवाली की पुलिस, चौंकाने वाला हुआ खुलासा

बता दें कि 2 माह पहले 29 जनवरी को 50 हजार का इनामी मोहन पासी को हापुड़ कोतवाली पुलिस व एसटीएफ ने एक मुठभेड़ में ढेर कर दिया था। इस मामले में लखनऊ से फाॅरेंसिक एक्सपर्ट टीम जांच करने पहुंची। टीम ने मुठभेड़ के स्थान पर जाकर एनकाउंटर के दृश्यों को दोबारा से रिपीट किया। इस पूरेे मामले में बेलिस्टिक एक्सपर्ट टीम के अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने बताया उत्तर प्रदेश में जहां-जहां भी एनकाउंटर हुए हैं, वहां पर प्रदेश मुख्यालय से जांच के लिए टीमें भेजी जा रही हैं। टीम मौके पर जाकर तथ्यों को जुटाएंगे और फिर पुलिस द्वारा जो अपने रेकॉर्ड में दर्ज किया गया है, उससे मिलान किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: 1990 से चली आ रही रंजिश में हत्या, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

इसी कड़ी में हापुड़ जनपद में 2 माह पहले हुए एनकाउंटर में मारे गए 50 हजार के इनामी मोहन पासी के एनकाउंटर की जांच की जा रही है। सभी तथ्य जुटाकर नोट कर लिए गए हैं। इनका बाद में पुलिस के रेकाॅडर् से मिलान किया जाएगा। उसके बाद में रिपोर्ट उत्तर प्रदेश सरकार को सौंप दी जाएगी।

यह थी घटना

यूपी स्पेशल टास्क फोर्स और हापुड़ पुलिस की ज्वांइट टीम नेे
50 हजार के इनामी बदमाश मोहन पासी मारा था। उसके पास से 1 पिस्टल और 9 एमएम की मैगजीन भी बरामद की थी। मोहन पासी की पुलिस को काफी दिनों से तलाश थी। मोहन पासी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पा रहा था। घटना के दिन वह अपने एक साथी के साथ हापुड़ पहुंचा था। उसी दौरान पुलिस आैर बदमाशों के बीच में मुठभेड़ हुर्इ। मुठभेड़ के दौरान मोहन पासी मारा गया आैर उसका साथी फरार हो गया था।

यह भी पढ़ेंः स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही की वजह से चली गई शख्स की जान

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग