31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला बोलीं- पूर्व पति व रिश्तेदारों ने मिलकर किया गैंगरेप

शादी के बाद कुछ दिन तक तो सब कुछ ठीक ठाक रहा मगर उसके उपरांत युवक और उसके परिजन विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Rajkumar Pal

•

Updated: 26 Sep 2017, 3:42 PM IST

Gangrape sikar

गाजियाबाद। विजय नगर थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि तीन चार युवक आए और घर में घुसकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म कर डाला। गैंगरेप की शिकायत थाना व चौकी पुलिस से की गई मगर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद पीड़िता ने जिलाधिकारी और कप्तान से न्याय की गुहार लगाई। जिसके बाद पुलिस ने जांच कर आरोपियों के खिलाफ दंडात्मक प्रक्रिया अमल में लाने का आश्वासन दिया। जिसके उपरांत पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है। वहीं पुलिस ने मामले को आपसी विवाद बता रही है।

पूर्व विधायक का मीडिया प्रभारी है आरोपी

आरोपी युवक एक पूर्व विधायक के मीडिया प्रभारी के रुप में कार्यरत है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक की शादी पीड़िता से तीन चार वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के बाद कुछ दिन तक तो सब कुछ ठीक ठाक रहा मगर उसके उपरांत युवक और उसके परिजन विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। दहेज की मांग पूरी न होने पर युवक ने पीड़िता को तलाक दे दिया। तब से पीड़िता मानसिक तनाव में चल रही थी।

रेप के बाद दी जान से मारने की धमकी

पीड़िता की माने तो उसके परिवार के लोग 17 सितंबर को नोएडा में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। तभी उसका पूर्व पति उसका भाई, बहनोई और दो अन्य घर पर आ धमके। गाली गलौच करते हुए पीड़िता को दूसरी मंजिल के कमरे में ले गए और एक एक कर उसके साथ रेप किया। साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी वहां से भाग गए। पीड़िता ने दोषियों के विरुद्ध शिकायत दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है।

थाना प्रभारी का कहना

इंस्पेक्टर विजयनगर नरेश कुमार सिंह का कहना है कि मामला गैंगरेप का नहीं है बल्कि पैसे का विवाद है। तलाक देते समय दस लाख रुपए तय हुए थे, मगर आरोपी ने रकम देने में असमर्थ रहा। पीड़िता ने पूर्व पति और उसके संबंधियों पर रेप का आरोप लगाया है। मामला संगीन है और यह जांच का विषय है। पुलिस तफ्तीश कर रही है यदि इस मामले में सत्यता पाई जाती है तो आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।