गाजियाबाद।दिल्ली से सटे गाजियाबाद के थाना भोजपुर इलाके में एक बार फिर शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है।जिसके चलते चार युवकों द्वारा एक महिला का अपहरण कर उसे जंगल में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया।इतना ही नहीं महिला द्वारा विरोध किए जाने पर आरोपियों ने महिला की लात-घूंसों से जमकर पिटाई की।इसके चलते महिला बेहोश गर्इ।वहीं आरोपी मौके से फरार हो गये।महिला ने हौश आने पर घर पहुंचकर आप बीती अपने परिजनों को बताई।जिसके बाद पीड़िता और उसके परिजन थाना भोजपुर में पुलिस को शिकायत दी है।