दरअसल, इसी साल 1 फरवरी को एयरफोर्स का मिराज-2000 दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में स्क्वाड्रन लीडर समीर अबरोल के साथ को-पायलट सिद्धार्थ नेगी शहीद हो गए थे। स्क्वाड्रन लीडर समीर अबरोल के शहीद होने के बाद उनकी पत्नी गरिमा ने फैसला किया कि वह भी पति की तरह खुद भी एयरफोर्स में शामिल होंगी। पति की शहादत के बाद गरिमा ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और वायुसेना में शामिल होने के लिए एएफएसबी के साथ सर्विस सिलेक्शन बोर्ड का इंटरव्यू पास कर लिया। अब वह जनवरी 2020 में भारतीय वायुसेना का हिस्सा बन जाएंगी। गरिमा की ये उपलब्धि उन महिलाओं के लिए मिसाल है, जो अक्सर परेशानियों में टूट जाती हैं।