1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ghaziabad: भाई-बहन पहुंचे थाने और मम्‍मी-पापा की यह शिकायत की, थाना प्रभारी भी रह गए हैरान

खास बातें- Ghaziabad के सिहानी गेट क्षेत्र में रहते हैं दोनो भाई और बहन उनके साथ में मम्‍मी-पापा और एक छोटा भाई भी रहता है सिहानी गेट थाना प्रभारी ने कहा- उनके मम्‍मी-पापा को समझाएंगे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

sharad asthana

•

Updated: 29 Aug 2019, 9:24 AM IST

brother-and-sister.jpg

गाजियाबाद। जनपद में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। इसे सुनकर हर माता-पिता सोचने को मजबूर होंगे। मामला गाजियाबाद के थाना सिहानी गेट इलाके का है। वहां पर बुधवार को अचानक भाई-बहन अपने मम्मी-पापा की शिकायत करने पहुंच गए। उनकी शिकायत सुनकर थाना अध्‍यक्ष हैरान रह गए।

मम्‍मी-पापा नहीं करते प्‍यार

भाई और बहन दोनों सिहानी गेट क्षेत्र में रहते हैं। साथ में उनके मम्‍मी-पापा भी रहते हैं। उनका एक छोटा भाई भी है। बहन बीएससी और भाई बीकॉम की पढ़ाई कर रहा है। घर के माहौल से परेशान होकर बुधवार को दोनों भाई-बहन थाने जा पहुंचे। उन्‍होंने थानाध्यक्ष से शिकायत की कि उनके मम्मी पापा उन्हें प्यार नहीं करते हैं। उनका एक और भाई है। वह उसे ही सबसे ज्यादा प्यार करते हैं जबकि वे दोनों मम्मी-पापा का पूरी तरह कहना मानते हैं। वह उनकी बात को तवज्जो भी नहीं देते हैं। वह छोटे भाई की हर बात और हर मांग पूरी करते हैं। जैसे ही थानाध्यक्ष उमेश बहादुर सिंह ने यह बात सुनी तो वह खुद हैरान रह गए। उन्‍होंने दोनों को ही समझाने का प्रयास किया। उनसे कहा गया कि वह उनके मम्मी-पापा को बुलाकर वह इस बारे में अवश्य बात करेंगे।

यह भी पढ़ें:एक ही मंडप में पंडित ने पढ़े विवाह के मंत्र, मौलवी ने करवाया निकाह

पूरे परिवार को समझाएंगे

इस मामले की जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि बुधवार को भाई और बहन थाने पहुंचे थे। उन्होंने अपने मम्मी-पापा की ही शिकायत करते हुए कहा कि वे उनके साथ दोहरा रवैया अपना रहे हैं। उनकी शिकायत लेने के बाद अब पूरे परिवार को आमने-सामने बैठाकर उन्हें समझाने का प्रयास किया जाएगा ताकि पूरे परिवार का सामंजस्य बना रहे।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर