वहीं, एक अन्य परिजन ने बताया कि पवन 4 जनवरी से लापता थे। अगले दिन उन्होंने कविनगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद लगातार कई तक थाने के चक्कर काटते रहे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। अब तक उनको शव नहीं मिला है। उन्हें उनके निजी संपर्कों से पता चला था कि सिंभावली थाना क्षेत्र में एक युवक का शव मिला था। पुलिस ने उसका लावारिस में अंतिम संस्कार कर दिया था। पवन की गला दबाकर हत्या की गई थी। बाद में उसके शव को फेंक दिया गया था। इसमें पुलिस की लापरवाही सामने आई है। उन्होंने इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मिलने की बात कही है।