कोरोना संक्रमण के चलते गुरुवार को गाजियाबाद के जिलाधिकारी अजय शंकर पांंडेय ने सभी शिक्षण संस्थाएं, स्कूल, कॉलेज, कोचिंग सेंटर को बंद करने के निर्देश जारी किए हैं। जनपद के सभी निजी व सरकारी स्कूल-कॉलेज और कोचिंग सेंटर 17 अप्रैल तक बंद रहेंगे। जानकारी के अनुसार जिन शिक्षण संस्थानों में परीक्षा अथवा प्रैक्टिकल चल रहे हैं, वह यथावत परीक्षा के दिन ही खुलेंगे।