जानकारी के अनुसार, मुरादनगर सीट से पूर्व विधायक (Ex MLA) वहाब चौधरी बसपा (BSP) के कद्दावर नेता है। वह बसपा से विधायक भी रह चुके हैं। वहाब चौधरी के भाई आस मोहम्मद ने मंगलवार देर रात अपनी पत्नी सुहाना की गोली मारकर हत्या कर दी। इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को मिली। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आस मोहम्मद को गिरफ्तार करते हुए उससे गहन पूछताछ शुरू कर दी गई। शुरुआती जांच में आस मोहम्मद ने अपनी पत्नी की हत्या करना कबूल कर लिया है। उसने हत्या किस कारण से की है, अभी इस पूरे मामले की पुलिस गहनता से जांच में जुटी हुई है।