2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऑपरेशन ऑल आउट के तहत पुलिस को बड़ी कामयाबी, अवैध शराब का जखीरा बरामद, दर्जन भर से ज्यादा अपराधी गिरफ्तार

'गाजियाबाद में बढ़ रहे अपराध के चलते इस ऑपरेशन का होना बेहद जरूरी'
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 12 Jun 2018, 10:05 AM IST

ghaziabad

ऑपरेशन ऑल आउट के तहत पुलिस को बड़ी कामयाबी, अवैध शराब का जखीरा बरामद, दर्जन भर से ज्यादा अपराधी गिरफ्तार

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश में पुलिस का ऑपरेशन ऑल आउट लगातार जारी है। जिसके तहत गाजियाबाद के कई इलाकों में अपराधियों की धरपकड़ के लिए ऑपरेशन ऑल आउट चलाया गया। जहां पुलिस को बड़ा कामयाबी मिली। इंदिरापुरम पुलिस ने जहां दो चेन स्नैचर्स को गिरफ्तार किया वहीं साहिबाबाद पुलिस ने दो शराब तस्करों को धर दबोचा।

बीती रात साहिबाबाद पुलिस ने ऑपरेशन ऑल आउट के तहत दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से 100 पेटी शराब बरामद की गई है। यह शराब तस्कर दिल्ली-एनसीआर से लेकर पश्चिमी यूपी के कई इलाकों में शराब का काला कारोबार कर रहे थे। पुलिस को शक है कि इनके और भी साथी हैं, जो इस गोरखधंधे में शामिल है। पुलिस ने इनसे एक छोटा टेंपो भी बरामद किया है। जिसमें यह छुपा कर शराब को लाया करते थे। पुलिस के मुताबिक टैंपू में ऊपर की तरफ कुछ अन्य सामान रख लिया करते थे। जिससे पुलिस को शक ना हो। लेकिन ऑपरेशन ऑल आउट में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात हुई, तो एक-एक वाहन की तलाशी ली गई ।जिसमें इन को गिरफ्तार किया गया।

ये भी पढ़ें : आज कुंभ राशि वालाें पर दिनभर हावी रहेगा गुस्सा, जानिए कैसा बीतने वाला आपका दिन

इसके अलावा इंदिरापुरम पुलिस ने दो चेन स्नैचर्स को गिरफ्तार किया है। यह चेन स्नेचर इंदिरापुरम के अलावा कई इलाकों में सक्रिय थे। नोएडा और गाजियाबाद में पिछले दिनों हुई चेन स्नेचिंग की वारदातों में इन्हीं का हाथ होने का शक है। इनसे सोने की कुछ चीजें बरामद की गई है। इसके अलावा कुछ मोबाइल भी बरामद किए गए हैं ।पुलिस का कहना है कि चेकिंग के दौरान इन दोनों को पकड़ा गया है। पुलिस का दावा है कि इनके पकड़े जाने से चैन स्नैचिंग की वारदातें खत्म हो पाएंगी।

ये भी पढ़ें : जानिये, कौन कर रहा ईद से पहले यूपी का धार्मिक माहाैल बिगाड़ने का प्रयास

इस अभियान के तहत पुलिस ने कई घंटों इंदिरापुरम और साहिबाबाद के अलावा भी कई स्थानों से वांछित चल रहे अलग-अलग अपराधियों को गिरफ्तार किया है। दर्जनभर से ज्यादा बदमाशों की गिरफ्तारी की गई है। पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन ऑल आउट अभी लगातार चलता रहेगा। गाजियाबाद में बढ़ रहे अपराध के चलते इस ऑपरेशन का होना बेहद जरूरी था। गाजियाबाद एसएसपी का कहना है कि किसी भी सूरत में अपराध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ये भी पढ़ें : यूपी के इस जिले में लगाए जा रहे मौत के इंजेक्शन, सच्चाई जानकर कांप जांएगे आप