20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत बंद के नाम पर फिजा बिगाड़ने वाले 1100 दंगईयों पर FIR, कल स्कूल रहेगें बंद

12 थानों में 100 के खिलाफ नामजद और एक हजार पर अज्ञात में मुकदम,

2 min read
Google source verification
ssp ghaziabad

गाजियाबाद । देश भर में आज बंद के नाम पर जमकर बवाल किया गया। प्रदेश के आईने के तौर पर देखे जाने वाले शहर गाजियाबाद से लेकर वेस्ट यूपी के सहारनपुर तक दंगाईयों ने जमकर सरकारी सम्पत्ति को आग को नुकसान पहुंचाया है। गाजियाबाद पुलिस ने ऐसे दंगाईयों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए 12 अलग अलग थानों में 1100 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इनमें 100 लोगों के खिलाफ नामजद और एक हजार अज्ञात लोग शामिल है। करीब 30 लोगों को पुलिस ने माहौल खराब करने के लिए हिरासत में लिया है। बाकि अन्य लोगों की तलाश में दबिश दी जा रही है। इसके अलावा बेसिक शिक्षा अधिकारी की तऱफ से कल सभी स्कूलों को बंद रखे जाने के आदेश जारी किए गए है।

Live: एससी-एसटी एक्ट में बदलाव के विरोध में दलित समाज का उग्र प्रदर्शन, प्रदर्शनकारियों ने रोकी ट्रेन

आज दलित समाज के कथित ठेकेदारों ने भारत बंद के नाम पर गाजियाबाद में गौशाला फाटक के पास में एक मालगाड़ी, दो ट्रेन को रोका गया। इसके अलावा प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की लैपर्ड को आग के हवाले कर दिया। इसमें एक शख्स झुलस गया। विजयनगर में ट्रैफिक पुलिस की केन पर तैनात शख्स पत्थरबाजी में कालीचरण घायल हो गया। वहीं विजयनगर इलाके में एक एटा और दो बरेली डिपो की रोडवेज बस को, लोनी बार्डर इलाके में तीन बसों समेत कुल छह बसों के शीशों को तोड़कर यात्रियों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई। इसके अलावा गाजियाबाद हापुड रोड पर कचहरी के सामने, विजयनगर, सिहानी गेट, कविनगर, इंदिरापुरम, खोडा समेत 12 जगह पर आंदोलनकारियों ने धरना प्रदर्शन किया।

यहां डॉ अंबेडकर के पोस्टर फाड़ने से लोगों में जबर्दस्त आक्रोश, शरारती तत्वों ने दिया घटना को अंजाम
एसएसपी ने प्रमुख जगहों पर पुलिस के साथ मे गश्त करके स्थिति का जायजा लिया। उधर बेसिक शिक्षा अधिकारी विनय कुमार की तऱफ से एक दिन के लिए स्कूल क़ॉलेज को बंद किए जाने के आदेस दिए गए है। उन्होने बताया कि अगर किसी कॉलेज में एग्जाम चल रहे है तो वो खुले रहेगें। इसके अलावा बाकि सभी को आदेशों का पालन करना है।

एसएसपी वैभव कृष्ण के मुताबिक जनपद में पुलिस की तरफ से कई गंभीर धाराओं में 1100 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। माहौल को खराब करने वाले किसी भी शख्स को छोड़ा नहीं जाएगा। पुलिस की टीमें गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।