इस मौके पर एसएसपी हरि नारायण सिंह ने कहा कि जब हमारे देश का प्रधानमंत्री सीमा पर तैनात जवानों के साथ अपने त्यौहार को मना सकता है तो हम कम से कम ऐसे लोगों के बीच अपना त्यौहार मनाएं, जो त्यौहार मनाने में सक्षम नहीं है। उन्होंने कहा कि उनकी इस पहल से उन्हें खुद को भी आत्मिक शांति मिली है। साथ ही यह भी कहा कि हमारे और अधिकारियों को भी इसी तरह से अपने त्यौहार को मनाना चाहिए।