21 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Ghaziabad / मिसाल: इस स्कूल ने माफ कर दी बच्चों की तीन माह की फीस

मिसाल: इस स्कूल ने माफ कर दी बच्चों की तीन माह की फीस

Highlights फीस का दबाव बनाने वाले स्कूलों को दिखाया आईना भाजपा नेताओं द्वारा संचालित स्कूलों ने भी नहीं माफ की फीस डीपीएस व एमिटी समेत पांच बड़े स्कूलों को नोटिस जारी  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

sharad asthana

•

Updated: 9 May 2020, 9:50 AM IST

photo_2020-05-09_09-40-42.jpg

गाजियाबाद। कोविड-19 को गंभीरता से लेते हुए सरकार ने देशभर में लॉकडाउन लागू किया हुआ है। इसके बाद काफी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस पीरियड में कंपनियां और फैक्ट्रियां बंद होने से लोगों के सामने रोजी—रोटी का संकट आ खड़ा हुआ है। स्कूलों ने फीस मांगनी शुरू कर दी है। इस बीच गाजियाबाद के एक स्कूल ने बच्चों की तीन माह की फीस माफ कर फीस बढ़ाने वाले स्कूलों को आईना दिखाया है।

इन लोगों ने उठाया था मुद्दा

निजी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों से लगातार फीस की मांग की जा रही है। अभिभावकों की परेशानी को देखते हुए कई लोग निजी स्कूलों से तीन महीने की फीस माफ करने की मांग कर रहे हैं। इसके लिए खुद लोकसभा सांसद एवं केंद्रीय सड़क परिवहन राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह और भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने भी निजी स्कूलों से बात की थी। इसके अलावा इस मुद्दे को लगातार गाजियाबाद पैरेंट्स एसोसिएशन और आॅल पैरेंट्स एसोसिएशन ने भी उठाया था।

यह भी पढ़ें: Lockdown में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर, सोशल सिक्युरिटी नंबर के जरिए विदेशियों से करते थे ठगी

ज्यादातर स्कूल भाजपा नेताओं के

इनमें से ज्यादातर स्कूल भाजपा नेताओं के ही हैं। इसके बावजूद भी इस पर किसी ने भी इस पर ध्यान नहीं दिया था। अब इस मामले में गाजियाबाद का एक स्कूल आगे आया है। शास्त्रीनगर के विजय पब्लिक स्कूल ने तीन महीने की फीस माफ करते हुए अभिभावकों को बड़ी राहत दी है। यह स्कूल गाजियाबाद का पहला फीस माफ करने वाला स्कूल बना है।

प्रिंसिपल ने बताया अपना फर्ज

विजय पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल वेणु नाग कौशिक ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण लोग आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। ऐसे में स्कूलों का भी फर्ज बनता है कि वे अभिभावकों की तिमाही फीस को माफ करके राष्ट्र के प्रति अपना फर्ज पूरा करें। हम इस आपदा काल में अभिभावकों के साथ हैं। उनका कहना है कि उन्होंने सभी छात्रों की तीन महीने की फीस माफ की है। उन्होंने कहा कि स्कूल की डायरेक्टर ममता चौधरी व प्रशासक अराधना सिंह ने यह फैसला लिया है। इस फैसले से सभी अभिभावकों को राहत मिली है। लॉकडाउन पीरियड के दौरान विजय पब्लिक स्कूल का यह कदम बेहद सराहनीय माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Amroha: हजारों की तादात में दिल्ली-लखनऊ हाइवे पर पैदल पहुंचे मजदूर, पुलिस के फूले हाथ-पांव

इन स्कूलों को मिला नोटिस

वहीं, कुछ स्कूलों द्वारा पैरेंट्स पर पहले क्वार्टर की फीस जमा करने के साथ ही किताबें और कॉपियां लेने का दबाव बना रहे हैं। ऐसे स्कलों के खिलाफ पैरेंट्स एसोसिएशन ने शिकायत की थी। इसके बाद डीआईओएस ने जिले के पांच बड़े स्कूलों डीपीएस मेरठ रोड, डीपीएस सिद्धार्थ विहार, एमिटी स्कूल वसुंधरा सेक्टर—6, हैप्पी आॅवर स्कूल फॉर गल्र्स और सिल्वर लाइन प्रेस्टीज स्कूल नेहरू नगर को नोटिस जारी किया है।