गाजियाबाद. महानगर में कांवड़ियों का आगमन शुरू हो गया है। कांवड़ यात्रा (Kanwar Yatra 2019) के दौरान जहां देश भक्ति के रंग में रंगी कांवड़ जहां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। वहीं एक कांवड़िया ऐसा भी है, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। जी हां, इस शिवभक्त का नाम है गोल्डन बाबा। हर वर्ष की तरह जैसे ही गोल्डन बाबा का काफिला जैसे ही गाजियाबाद पहुंचा उनकी एक झलक पाने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। बता दें कि इस बार गोल्डन बाबा उर्फ सुधीर मक्कड़ 21 किलो सोना पहनकर कांवड़ यात्रा पर हैं। वहीं उनके काफिले में 2 फॉरच्यूनर कार, 2 स्कॉर्पियो कार, 2 इनोवा कार, 2 क्वालिस कार, 3 बड़े ट्रक, 5 टैम्पो के साथ एक एंबुलेंस भी शामिल है। इसके साथ ही गोल्डन बाबा की सुरक्षा में 30 निजी सुरक्षाकर्मी, 8 बाउंसर और 2 गनर भी साथ-साथ चल रहे हैं।