2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

100 करोड़ की जमीन को प्रशासन ने कराया कब्जा मुक्त

एसडीएम देवेंद्र पाल ने बताया कि इस दौरान उन्हें भीड़ का गुस्सा भी झेलना पड़ा। कब्जा मुक्त कराने गई टीम पर लोगों ने पथराव भी किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 12 Oct 2021, 3:05 PM IST

gzb_kabja.jpg

,,

गाजियाबाद. उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन भू-माफियाओं पर लगातार शिकंजा कस रहा है। जिसके तहत गाजियाबाद के डासना इलाके में करीब 100 करोड़ रुपए की जमीन को प्रशासन ने कब्जा मुक्त कराया है। यह जमीन वक्फ बोर्ड की जमीन थी। जिस पर अवैध रूप से झुग्गी झोपड़ी बनाकर सैकड़ों लोगों को बसाए जाने का आरोप है। इस मामले में प्रशासन द्वारा भू-माफिया की तलाश में जुटा हुआ है।

यह भी पढ़ें : अपमान का बदला लेने के लिए व्यापारी से लूट, 4 लोग गिरफ्तार

वक्फ बोर्ड की बताई जा रही है जमीन

जानकारी के अनुसार गाजियाबाद के डासना क्षेत्र में काफी पुराना कब्रिस्तान है। लेकिन इस जगह सैकड़ों झुग्गियों में बड़ी संख्या में लोग रह रहे थे। बताया जा रहा है कि भू-माफिया के द्वारा यहां पर कब्जा किया हुआ है और झुग्गी डाल कर लोगों को बसाया जा रहा है। यह जमीन वक्फ बोर्ड की बताई जा रही है और कब्रिस्तान कि इस जमीन पर करीब 32 वर्षों से कुछ लोगों ने अवैध कब्जा किया हुआ था।

कब्जा मुक्त कराने के लिए 10 साल से जारी था प्रयास

इस जमीन को खाली कराने के लिए नगर पंचायत डासना के अधिकारियों ने पिछले 10 सालों से लगातार नोटिस जारी किया। लेकिन उसके बाद भी यह जमीन खाली नहीं हो पाई। बहरहाल सोमवार दोपहर बाद भारी संख्या में पुलिस बल के साथ एसडीएम देवेंद्र पाल मौके पर पहुंचे और वहां मौजूद सैंकड़ों झुग्गियों को ध्वस्त कर जमीन को कब्जा मुक्त कराया। देर शाम तक प्रशासन के द्वारा यह कार्रवाई की गई।

100 करोड़ रुपए से ज्यादा की है जमीन

जानकारी देते हुए उप जिलाधिकारी सदर देवेंद्र पाल सिंह ने बताया कि डासना की उस्मान कॉलोनी में प्राचीन समय से एक कब्रिस्तान की जमीन है और यह जमीन वक्फ बोर्ड की बताई जा रही है। जिसकी कीमत करीब 100 करोड़ से भी ज्यादा की है। लेकिन इस जमीन को कुछ भू-माफियाओं ने करीब 32 साल से अपने कब्जे में लिया हुआ है। यहां पर सैकड़ों झुग्गियों को बसा कर इस जमीन पर कब्जा किया गया था। भारी सुरक्षा बल के साथ इस जमीन को तीन बुलडोजर, पुलिस, पीएसी और वन विभाग की मदद से कब्जा मुक्त करा दिया गया है।

जद्दोजहद के बाद कब्जा मुक्त हुआ जमीन

एसडीएम देवेंद्र पाल ने बताया कि इस दौरान उन्हें भीड़ का गुस्सा भी झेलना पड़ा। कब्जा मुक्त कराने गई टीम पर लोगों ने पथराव भी किया। जिसके बाद हल्का बल का भी प्रयोग करना पड़ा। बहरहाल तमाम जद्दोजहद के बाद देर शाम तक वक्फ बोर्ड की इस 100 करोड़ रुपए की जमीन को कबजा मुक्त करा दिया गया है।

यह भी पढ़ें : World Arthritis Day: हार्मोनल बदलाव के कारण महिलाओं में फैल रही गठिया की बीमारी, चिकित्सकों ने दी ये सलाह