3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस शहर में गिल्ली-डंडे के खेल ने लिया रंजिश का रूप, नहीं थम रहा खूनी खेल

ताबड़तोड़ गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा था शहर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 9 Jun 2018, 8:57 PM IST

gulli-danda demo pic

इस शहर में गिल्ली-डंडे के खेल ने लिया रंजिश का रूप, नहीं थम रहा खूनी खेल

गाजियाबाद। जिले के लोनी कस्बे में साल 2015 में गिल्ली-डंडे का खेल खूनी हो गया था और अभी तक उस गिल्ली-डंडे के खेल में हुई रंजिश को लेकर खून बहना जारी है। मामला बेहद हैरान करने वाला है और इसी गिल्ली डंडे की वजह से अब तक 2 लोगों की हत्या की जा चुकी है, जबकि 2 लोग अस्पताल में एडमिट हैं। पूरा मामला जब आप सुनेंगे, तो हैरान रह जाएंगे।

यह भी पढ़ें-यूपी के इस शहर में लोगों ने मोदी सरकार को 2019 में दी गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी

यह भी पढ़ें-कैराना में हारने पर मृगांका सिंह का बड़ा बयान, बोली मेरे खिलाफ हुई ये बड़ी साजिश, लखनऊ से दिल्ली तक मचा हड़कंप

मामला गाजियाबाद के लोनी इलाके का है, जहां पर 2 दिन पहले महल कॉलोनी में ताबड़तोड़ गोलियां चली थीं। इस फायरिंग के दौरान निशाने पर थे 50 साल के देवेंद्र और उनका बेटा विक्की। दोनों को गोलियां लगी थीं, जिसमें विक्की की मौत हो गई थी। एक अन्य शख्स भी घायल हुआ था। मामले में शनिवार को पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह लोग देवेंद्र के पड़ोस में रहने वाले लोग हैं। इनके साथ साल 2015 में देवेंद्र का झगड़ा हुआ था, जिसमें एक शख्स की मौत हो गई थी। देवेंद्र पर हत्या का आरोप लगा था और वह जेल चला गया था। कुछ समय पहले ही देवेंद्र जेल से छूटकर आया था और दूसरे पक्ष ने देवेंद्र और उसके बेटे विक्की को मारने का प्लान बनाया। जिसके तहत यह हमला किया गया था। साल 2015 में जो झगड़ा हुआ था। वह गिल्ली डंडा खेलने के दौरान हुआ था।

यह भी देखें-भीषण गर्मी से मिली राहत, तेज हवाओं के साथ आसमान से बरसी राहत की बूंदें

देवेंद्र अभी भी अस्पताल में भर्ती है और उनकी हालत गंभीर है। गोलीबारी के जारी रहने से साफ है कि साल 2015 में गिल्ली-डंडा खेलने को लेकर हुए विवाद में खून बहाने का जो सिलसिला शुरु हुआ था वह अभी भी नहीं थम रहा है। एनसीआर में मामूली बातों पर किस हद तक बदला लेने की नियत रखी जाती है, उसका जीता जागता उदाहरण यह घटना साबित करती है। मामूली बात पर शुरू हुई रंजिश साल 2015 से चली आ रही है और अभी यह रंजिश ना जाने कितना खून बहने की वजह बनेगी।