मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा है कि दांतों के इलाज या उनकी जांच करने से पहले चिकित्सकों को मरीजों का बॉडी टेंपरेचर चेक करना बेहद अनिवार्य है, क्योंकि दंत चिकित्सकों को सबसे ज्यादा खतरा है। उनका कहना है कि मुंह की समस्या पूरे शरीर को प्रभावित करती है और यही कारण है कि 90 से 95 प्रतिशत बीमारी के लक्षणों से ही दिखाई दे जाते हैं। इसलिए कोरोना काल में लोगों को भी अधिक सतर्कता बरतनी चाहिए, ताकि दांतों की समस्या के समाधान के लिए क्लीनिक तक न जाना पड़े और टेलीफोन पर ही जरूरी सलाह देकर मरीजों की समस्या का समाधान किया जा सके। उन्होंने कहा कि इसके लिए सरकारी और निजी चिकित्सकों से हेल्पलाइन पर भी मदद ली जा सकती है।