गाजियाबाद। विवादों के जरिये सुर्खियों में रहने वाले हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने एक वीडियो (Video) जारी कर जेएनयू (JNU) कैंपस में हुई हिंसा की जिम्मेदारी ली है। पिंकी चौधरी ने सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में दावा किया है कि हाल ही में जेएनयू में हुई हिंसा को हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने अंजाम दिया था। हालांकि, इस मामले में दिल्ली पुलिस (Delh Police) ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि इसके पीछे हिंदू रक्षा दल का हाथ है।